Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में दिनदहाड़े चेन झपटने की कोशिश… देखें वीडियो
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में दिनदहाड़े चेन झपटने की कोशिश… देखें वीडियो

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी चौक पर चेन स्नैचिंग की एक बड़ी घटना होते-होते बच गई। गिरिडीह निवासी 33 वर्षीय जस्सी सलूजा ने बहादुरी दिखाते हुए दो बाइक सवार अपराधियों का सामना किया और अपनी चेन बचा ली। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, जस्सी सलूजा पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने गिरिडीह से रांची आई थीं। दोपहर करीब एक बजे वह बरियातू स्थित अपनी ननद के घर पहुंचीं। इसके बाद पति के साथ पैदल बरियातू रोड स्थित एक मॉल में खरीदारी करने गईं। खरीदारी कर लौटते समय बरियातू हाउसिंग कॉलोनी चौक पर पहले से खड़े दो बाइक सवार युवकों ने मौका देखकर हमला कर दिया। पीछे बैठे अपराधी ने अचानक उनके गले से चेन झपट ली और बाइक से भागने लगे।

    महिला ने दिखाई हिम्मत

    अचानक हुए हमले से घबराने के बजाय जस्सी ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पीछे बैठे अपराधी को पकड़ लिया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों अपराधी सड़क पर गिर पड़े। छीना-झपटी के दौरान जस्सी भी गिर गईं। उनके हाथ और दोनों घुटनों में चोट आई और कपड़े भी फट गए। इसके बावजूद उन्होंने चेन नहीं छोड़ी और उसे बचाने में सफल रहीं।

    डराने के लिए की फायरिंग

    सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि गिरने के बाद एक अपराधी उठकर पैदल भागने लगा। जस्सी उसे पकड़ने के लिए पीछे दौड़ीं। खुद को घिरता देख अपराधी ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। पीड़िता के अनुसार, उसे डराने के लिए दो गोलियां चलाई गईं। बाद में जानकारी मिली कि पिस्टल डमी थी और उसमें रबर की गोली थी। इसी बीच दूसरा अपराधी बाइक उठाकर अपने साथी के पास पहुंचा और दोनों वहां से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनते ही चौक पर अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे, लेकिन किसी ने आगे बढ़कर अपराधियों को पकड़ने की कोशिश नहीं की।

    रांची में दिनदहाड़े चेन झपटने की कोशिश… देखें वीडियो pic.twitter.com/L5IKAjtQC0

    — Johar Live (@joharliveonweb) February 8, 2026

    कोई मदद को नहीं आया आगे

    जस्सी सलूजा का कहना है कि घटना के समय चौक पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। उनका कहना है कि यदि लोग सहयोग करते तो दोनों अपराधियों को पकड़ा जा सकता था।

    पुलिस जांच में जुटी

    घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुट गई है। दिनदहाड़े व्यस्त चौक पर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं, जस्सी की बहादुरी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

    Also Read : देवघर में एविशन सेक्टर की एंट्री: विमान मेंटेनेंस और वीज़ा सेंटर से बदलेगा युवाओं का भविष्य

    An attempted chain snatching in broad daylight in Ranchi... Watch the video. रांची में दिनदहाड़े चेन झपटने की कोशिश... देखें वीडियो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआयुष्मान खुराना की ‘Pati Patni Aur Woh Do’ होगी इस दिन रिलीज, ट्रिपल लव एंगल से मचेगा बवाल
    Next Article रामगढ़ में 101 जोड़ों ने एक साथ लिए सात फेरे, राज्यपाल बने साक्षी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    1042 नए सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम हेमंत बोले- बच्चों का भविष्य आपके हाथ में…

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.