Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»व्यापारियों की सुरक्षा पर मंथन : सिटी एसपी बोले- धमकी मिले तो तुरंत दें सूचना
    जोहार ब्रेकिंग

    व्यापारियों की सुरक्षा पर मंथन : सिटी एसपी बोले- धमकी मिले तो तुरंत दें सूचना

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 7, 2026Updated:February 7, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    व्यापारियों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स की ओर से चैम्बर भवन में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिटी एसपी पारस राणा, सिटी डीएसपी केवी रमन और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय मौजूद रहे। हाल के दिनों में व्यापारियों को मिल रही रंगदारी और धमकी भरे कॉल्स को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

    रंगदारी कॉल से बढ़ी चिंता

    चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि लगातार आ रही धमकी भरी कॉल्स से व्यापारियों में डर का माहौल बन रहा है। उन्होंने कहा कि हालिया मामलों के खुलासे में पुलिस की सक्रियता सराहनीय है, लेकिन अपराधियों को कड़ा संदेश देना भी जरूरी है। उन्होंने पेट्रोलिंग बढ़ाने, नए थानों के निर्माण, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और खुफिया तंत्र को मजबूत करने की मांग की। साथ ही अन्य राज्यों की पुलिस से बेहतर समन्वय की बात भी रखी।

    व्हाट्सएप कॉल की जांच में जुटी पुलिस

    सिटी एसपी पारस राणा ने भरोसा दिलाया कि अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस गंभीर है। उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए दी जा रही धमकियों की जांच तेज कर दी गई है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि किसी भी तरह की धमकी मिलने पर तुरंत पुलिस को जानकारी दें और डरें नहीं।

    उन्होंने बताया कि 112 पर कॉल करने पर पीसीआर एक मिनट के भीतर मदद के लिए पहुंचेगी। सिटी एसपी ने रोड साइड दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह दी। खासकर मोशन सेंसर कैमरा और अलार्म सिस्टम लगाने पर जोर दिया गया। हाई-रिस्क व्यापारियों से इसे प्राथमिकता के आधार पर अपनाने को कहा गया।

    थाना स्तर पर सुधार की जरूरत

    पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि जिला स्तर पर प्रशासन सक्रिय है, लेकिन थाना स्तर पर व्यवस्था और बेहतर होनी चाहिए ताकि आम लोग बिना डर अपनी बात रख सकें। पूर्व अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने शहर में सक्रिय अवैध कब्जा गिरोह पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि सख्त सजा से ही अपराधियों का मनोबल टूटेगा।

    रांची चैम्बर अध्यक्ष संजय माहुरी ने पंडरा कृषि मंडी में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की। सह सचिव रोहित पोद्दार ने सुझाव दिया कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले तीन पहिया मालवाहक वाहनों को शाम 5 से 7 बजे के नो-एंट्री समय में राहत दी जाए। साथ ही पीसीआर के कार्यक्षेत्र और संपर्क नंबरों की सूची चैम्बर को उपलब्ध कराने और हर तीन महीने में हाई-रिस्क व्यापारियों के साथ बैठक करने के लिए पुलिस-व्यापारी समन्वय समिति बनाने का प्रस्ताव रखा। सिटी एसपी ने इन सुझावों पर विचार करने का आश्वासन दिया।

    पुलिस-चैम्बर मिलकर करेंगे काम

    लॉ एंड ऑर्डर उप-समिति के चेयरमैन मुकेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस की कोशिशें सराहनीय हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर तेज कार्रवाई जरूरी है। चैम्बर महासचिव रोहित अग्रवाल ने सिटी एसपी को ज्ञापन सौंपा और कहा कि सभी सदस्यों के सुझावों को संकलित कर जल्द पुलिस को भेजा जाएगा।

    बैठक में चैम्बर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, कार्यकारिणी सदस्य मनीष सराफ, आस्था किरण, अनीश बुधिया, उप समिति चेयरमैन साहित्य पवन, निधि झुनझुनवाला, श्रवण कुमार, किशन अग्रवाल, तेजविंदर सिंह, परमिंदर सिंह बग्गा, प्रकाश हेतमसरिया, बिजेंद्र प्रसाद, विजय महतो, राजीव चौधरी, राकेश कुमार, राजेश पोद्दार समेत अन्य काफी सदस्य उपस्थित थे।। सभी ने शहर में सुरक्षित और भयमुक्त व्यापारिक माहौल बनाने के लिए पुलिस और समाज के बीच लगातार संवाद और सहयोग की जरूरत पर जोर दिया।

    Also Read : राष्ट्रपति के दौरे से पहले रांची प्रशासन अलर्ट, डीसी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    Discussion on the safety of traders: City SP says - report immediately if you receive threats. व्यापारियों की सुरक्षा पर मंथन : सिटी एसपी बोले- धमकी मिले तो तुरंत करें सूचना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति के दौरे से पहले रांची प्रशासन अलर्ट, डीसी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 08 FEBRUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल

    Related Posts

    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    Latest Posts

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.