Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»22 साल बाद खुला बड़ा राज, पारसनाथ की पहाड़ी से पुलिस से लूटे हैंड ग्रेनेड और हथियार बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    22 साल बाद खुला बड़ा राज, पारसनाथ की पहाड़ी से पुलिस से लूटे हैंड ग्रेनेड और हथियार बरामद

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 7, 2026Updated:February 7, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पारसनाथ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih (Naresh Goswami) : गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ 154 बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पारसनाथ पहाड़ की तराई इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। माना जा रहा है कि ये वही हथियार हैं, जिन्हें साल 2004 में पचम्बा गोशाला मेला के दौरान होमगार्ड कैंप से नक्सलियों ने लूट लिया था। इस पूरे मामले की जानकारी गिरिडीह के पुलिस कप्तान डॉ. बिमल कुमार ने पपरवाटांड़ पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर दी।

    जमीन में गाड़कर छिपाए गए थे हथियार

    खुखरा थाना क्षेत्र से सटे पारसनाथ पहाड़ी के भालकी पहाड़ी और कैनेडीह इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ ने सघन तलाशी अभियान चलाया। सर्च के दौरान सुरक्षाबलों को शक हुआ और जब जमीन खोदकर देखा गया तो अंदर से हथियारों का जखीरा मिला। नक्सलियों ने इन हथियारों को गड्ढा खोदकर जमीन के अंदर छिपा रखा था, ताकि लंबे समय तक किसी को भनक न लगे।

    क्या-क्या बरामद हुआ

    संयुक्त अभियान में कुल 20 राइफल और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। इनमें 303 बोर की 11 सिंगल शॉट राइफल, 22 बोर की 9 राइफल, 6 हैंड ग्रेनेड, 1 ग्रेनेड प्रोजेक्टर, 1 एम्युनेशन बॉक्स, 30 चार्जर क्लिप, इलेक्ट्रिक कॉपर वायर के 2 बंडल, सभी हथियारों और विस्फोटकों को विधिसम्मत तरीके से जब्त कर लिया गया है।

    2004 की घटना से जुड़ा कनेक्शन

    पुलिस का अनुमान है कि ये वही हथियार हैं, जिन्हें वर्ष 2004 में गिरिडीह के पचम्बा गोशाला मेला के समय नक्सलियों ने होमगार्ड कैंप पर हमला कर लूट लिया था। उस समय कुल 20 राइफल और 6 हैंड ग्रेनेड लूटे गए थे। अब बरामदगी के बाद पुलिस पुराने केस से भी इस कड़ी को जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है।

     

    इलाके में बढ़ाई गई सतर्कता

    बरामदगी के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में चौकसी बढ़ा दी है। आसपास के जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस का कहना है कि नक्सल गतिविधियों पर पूरी नजर रखी जा रही है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। इस कार्रवाई को सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से लूटे गए हथियारों की बरामदगी एक अहम उपलब्धि है।

    Also Read : आखिर पिंजरे में कैद हो गया ‘आतंकी’ बंदर, तीन महीने बाद बाजार में लौटी रौनक

    22 साल बाद खुला बड़ा राज A major secret has been revealed after 22 years: 20 weapons looted by Naxalites have been recovered from the Parasnath hills. A major secret has been revealed after 22 years: Hand grenades and weapons looted by Naxalites have been recovered from the Parasnath hill. पारसनाथ की पहाड़ी से नक्सलियों के लूटे 20 हथियार बरामद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमंईयां सम्मान योजना में बड़ा ऐलान, अब महिलाओं को मिलेगा 20 हजार का लोन
    Next Article दलमा में शुरू हुई सफारी सेवा, मंत्री सुदिव्य सोनू ने दिखाई हरी झंडी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JRD टाटा : एक विरासत जो आज भी भारत को आगे बढ़ा रही है

    July 29, 2026
    क्राइम

    मर जाऊंगा, लेकिन सरेंडर नहीं करूंगा: कहने वाले मिसिर बेसरा के कारनामों की पूरी लिस्ट

    July 29, 2026
    क्राइम

    CID रिपोर्ट का खुलासा : TDPL पर JPSC का नियंत्रण नहीं, कर्मी घर ले जाते थे उत्तर पुस्तिकाएं

    July 29, 2026
    क्राइम

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    Latest Posts

    JRD टाटा : एक विरासत जो आज भी भारत को आगे बढ़ा रही है

    July 29, 2026

    मर जाऊंगा, लेकिन सरेंडर नहीं करूंगा: कहने वाले मिसिर बेसरा के कारनामों की पूरी लिस्ट

    July 29, 2026

    CID रिपोर्ट का खुलासा : TDPL पर JPSC का नियंत्रण नहीं, कर्मी घर ले जाते थे उत्तर पुस्तिकाएं

    July 29, 2026

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.