Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»भारत में तेल के बिना खाना मुश्किल, लेकिन ज्यादा तेल सेहत के लिए खतरा… जानें
    स्वास्थ्य

    भारत में तेल के बिना खाना मुश्किल, लेकिन ज्यादा तेल सेहत के लिए खतरा… जानें

    Team JoharBy Team JoharFebruary 6, 2026Updated:February 6, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    खाना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारत में खाना बनाते समय तेल का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। सब्जियां बनाने, चीजें तलने, तड़का लगाने या चिकन-मटन जैसे नॉनवेज पकवान बनाने में तेल का रोल अहम होता है। तेल खाने का स्वाद बढ़ाता है, खुशबू लाता है और खाना जल्दी और समान रूप से पकने में मदद करता है।

    लेकिन सवाल ये है कि क्या ज्यादा तेल खाना सेहत के लिए ठीक है? एक्सपर्ट कहते हैं कि पैन में धीरे-धीरे गर्म किया गया तेल दिल के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आजकल दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट अटैक के मामलों में इजाफा हुआ है।

    तेल के ब्रांड और क्वालिटी से ज्यादा जरूरी है इसकी मात्रा

    लोग अक्सर तेल के ब्रांड, क्वालिटी या किस प्रकार का तेल इस्तेमाल हो रहा है इस पर ध्यान देते हैं। ये अच्छी बात है, लेकिन रोजाना कितना तेल इस्तेमाल हो रहा है, इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। ज्यादा तेल खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जो दिल की बीमारियों के लिए नुकसानदेह है।

    एक्सपर्ट का क्या कहना है

    डॉ. अजीत वी. कुलकर्णी बताते हैं कि तेल की मात्रा आपके वजन, उम्र, फिजिकल एक्टिविटी और हेल्थ कंडीशन पर निर्भर करती है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by VGK Hospital Raichur (@vgkhospital)

    रोजाना कितना तेल खाना चाहिए?
    • हेल्दी लोगों को दिन में सिर्फ दो चम्मच तेल खाना चाहिए, यानी लगभग 25-30 मिलीलीटर।
    • हफ्ते में लगभग 150-170 मिलीलीटर तेल पर्याप्त है।
    • यह मात्रा केवल खाना पकाने के तेल के लिए है, तला-भुना या प्रोसेस्ड फूड इसमें शामिल नहीं।
    ज्यादा तेल खाने के नुकसान
    • बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
    • मोटापा और पेट की चर्बी बढ़ती है, जिसे घटाना मुश्किल होता है।
    • हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज का खतरा बढ़ता है।
    • दिल की धमनियों में ब्लॉकेज का खतरा भी बढ़ जाता है।
    कौन सा तेल किस काम के लिए बेहतर है

    दिल की सुरक्षा के लिए कौन सा तेल चुनें

    • एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल
    • मूंगफली का तेल
    • सूरजमुखी का तेल
    • सरसों का तेल
    • सोयाबीन का तेल
      ध्यान दें: सभी तेल अनरिफाइंड नहीं होते। एक्सपर्ट सिर्फ कोल्ड-प्रेस्ड तेल इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।
    कम तेल में खाना कैसे पकाएं
    • नॉन-स्टिक या लोहे के पैन का इस्तेमाल करें।
    • तेल सीधे बोतल से डालने के बजाय चम्मच से नापकर डालें।
    • सब्जियां उबालें, भाप में पकाएं या एयर फ्रायर का इस्तेमाल करें।
    • बाहर मिलने वाले तले हुए और जंक फूड से बचें।

    Disclaimer : लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के उद्देश्य से है। इसे किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय सलाह के रूप में न लें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या इलाज के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

    Also Read : आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों में घिरीं रोशनी खलखो, EC से शिकायत

    Avoid junk food Excessive oil is harmful Groundnut oil healthy cooking healthy eating heart disease heart health mustard oil Oil consumption Olive oil Omega-3 fatty acids Sunflower oil Tips for cooking with less oil Ways to lower cholesterol ऑलिव ऑयल ओमेगा-3 फैट कम तेल में खाना पकाने के टिप्स कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपाय जंक फूड से बचें ज्यादा तेल नुकसान तेल का सेवन दिल की सेहत मूंगफली का तेल सरसों का तेल सूरजमुखी का तेल हृदय रोग हेल्दी कुकिंग हेल्दी खाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में सड़क हादसा: सब्जी बेचने जा रहे बुजुर्ग की मौ’त, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
    Next Article जामताड़ा नगर पंचायत चुनाव : बबीता झा ने वापस लिया नाम, बोलीं- पार्टी का निर्देश सर्वोपरि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    Latest Posts

    SC/ST Reservation: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का हलफनामा, SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं हो सकती

    August 7, 2026

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.