Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»जादू टोना के शक में मरवा डाला भाभी को, दो लाख में तय किया था मौ’त का सौदा
    क्राइम

    जादू टोना के शक में मरवा डाला भाभी को, दो लाख में तय किया था मौ’त का सौदा

    Team JoharBy Team JoharFebruary 6, 2026Updated:February 6, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महिला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची पुलिस ने तमाड़ थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। शुरुआत में यह मामला चूल्हे की आग से जलकर मौत का लग रहा था, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले की सच्चाई सामने ला दी। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    पहले आग से जलने की खबर, पोस्टमॉर्टम में खुला राज

    पुलिस को 1 फरवरी 2026 को सूचना मिली थी कि तमाड़ थाना क्षेत्र के तालाडीह गांव में एतवारी कुमारी नाम की महिला की चूल्हे की आग में जलने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स, रांची भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। लेकिन 2 फरवरी को जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई, तो बड़ा खुलासा हुआ। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की मौत आग से नहीं, बल्कि सिर में गोली लगने से हुई थी।

    पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद दर्ज हुआ हत्या का केस

    पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने मृतका के परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद मृतका के रिश्तेदार बुधू लोहरा के आवेदन पर तमाड़ थाना में कांड संख्या 10/2026 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराएं लगाई गईं। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका एतवारी कुमारी, आरोपी सोनाराम लोहरा की भाभी थी। सोनाराम को शक था कि एतवारी कुमारी जादू-टोना जानती है और उसी ने उसके दो बच्चों को मार दिया है। इसी शक और गुस्से में उसने भाभी की हत्या की साजिश रची।

    दो लाख में तय हुई सुपारी

    इस साजिश में सोनाराम का साला अमित लोहरा भी शामिल था। अमित ने शूटर विष्णु महतो से संपर्क किया। दो लाख रुपये में हत्या की सुपारी तय हुई। 1 फरवरी की शाम अमित लोहरा, शूटर विष्णु महतो और बबलू महतो उर्फ देव कुमार महतो के साथ तालाडीह गांव पहुंचे। घटना के वक्त पहले से ही गांव में सोनाराम लोहरा, सोमा लोहरा, लखीचरण मुंडा और कालीचरण लोहरा मौजूद थे। शूटर विष्णु महतो और बबलू महतो घर के अंदर घुसे और विष्णु महतो ने एतवारी कुमारी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को चूल्हे की आग में जला दिया, ताकि गोली लगने के निशान मिट जाएं और मामला हादसा लगे।

    गिरफ्तार आरोपियों के नाम

    मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ बुंडू के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम बनाई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में तालाडीह, तमाड़ निवासी सोनाराम लोहरा (35 वर्ष), सोमा लोहरा (19 वर्ष), लखीचरण मुंडा (21 वर्ष) और कालीचरण लोहरा (24 वर्ष) शामिल हैं। इसके अलावा नुरीडीह, तमाड़ निवासी अमित लोहरा (24 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं, राहे थाना क्षेत्र का रहने वाला विष्णु महतो (21 वर्ष), जिसका वर्तमान पता बुंडू, रांची बताया जा रहा है, को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

    पुलिस टीम की अहम भूमिका

    पुलिस ने मामले में बरामद सामान में हत्या में इस्तेमाल एक देशी कट्टा, दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन शामिल हैं। इस पूरे अभियान में तमाड़, दशमफॉल थाना और सशस्त्र बल की टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

    Also Read : छात्र को 10 दिन हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, DSP और दो थानेदार तलब, मोबाइल जब्त

    arrested accused country made pistol Etwari Kumari murder jharkhand crime news judicial proceedings Police raid Rajasthan post-mortem report Ranchi Police Superstition-related murder Suspicion of witchcraft Taladih Tamar Tamar murder case अंधविश्वास हत्याकांड एतवारी कुमारी हत्या गिरफ्तार आरोपियों जादू टोना शक झारखंड क्राइम न्यूज तमाड़ तमाड़ हत्याकांड तालाडीह देशी कट्टा न्यायिक कार्रवाई पुलिस छापामारी रांची पुलिस राजस्थान पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडॉ. दिनेशानंद गोस्वामी बने पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के पूर्वी भारत संयोजक
    Next Article हजारीबाग में सड़क हादसा: सब्जी बेचने जा रहे बुजुर्ग की मौ’त, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.