Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बजट सत्र में तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बयान को लेकर सदन में हंगामा
    बिहार

    बजट सत्र में तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बयान को लेकर सदन में हंगामा

    Team JoharBy Team JoharFebruary 5, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बजट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। हालांकि अपने भाषण के दौरान तेजस्वी यादव कुछ असहज नजर आए। वे भाषण पढ़ते समय कई बार अटकते दिखे। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनका नाखून उखड़ गया है और वे दवा लेकर आए हैं, इसलिए बैठकर बोलने की अनुमति चाहते हैं। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने उनके आग्रह को स्वीकार कर लिया।

    अपने संबोधन के दौरान तेजस्वी यादव के एक बयान को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। उन्होंने महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए एक विवादित टिप्पणी का जिक्र किया, जिसके बाद एनडीए की महिला विधायकों ने कड़ा विरोध जताया। इस बयान को लेकर कुछ देर तक विधानसभा में शोर-शराबा और नोकझोंक की स्थिति बनी रही।

    तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानसभा में उनका यह 11वां वर्ष है और हर साल राज्यपाल के अभिभाषण में वही बातें दोहराई जाती हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार “झूठी वाहवाही और 100 प्रतिशत लापरवाही” के सहारे चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में लोकतंत्र कमजोर हुआ है और “जनतंत्र को धनतंत्र और मशीन तंत्र में बदल दिया गया है।” तेजस्वी ने कहा कि भले ही विपक्ष की संख्या कम हो, लेकिन वह मजबूती से जनता के मुद्दे उठाता रहेगा।

    सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “यहां कानून का राज और न्याय के साथ विकास नहीं, बल्कि अन्याय के साथ विनाश हो रहा है।”
    तेजस्वी यादव ने दावा किया कि महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में नौकरी देने की पहल हुई और शिक्षकों की बहाली भी उसी दौर में की गई। उन्होंने कहा कि जब वे 10 लाख सरकारी नौकरियों की बात करते थे, तब मुख्यमंत्री यह पूछते थे कि पैसा कहां से आएगा, लेकिन आज वही मुद्दे सरकार के एजेंडे में शामिल हैं, फिर भी युवाओं को रोजगार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और उन्हें लगता है कि सरकार उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। तेजस्वी ने कहा, “शासन खामोश है और सरकार मदहोश है।”
    तेजस्वी यादव के इस आक्रामक भाषण से विधानसभा का राजनीतिक माहौल और गरमा गया।

    Also Read :दो नाबालिग लड़कियों की लूट ली थी अस्मत, 8 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

    Assembly Uproar bihar government Bihar Legislative Assembly Budget Session Controversial Statement employment law and order Leader of the Opposition Mahagathbandhan NDA Politics Tejashwi Yadav women’s issues एनडीए कानून व्यवस्था तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष बजट सत्र बिहार विधानसभा बिहार सरकार महागठबंधन महिलाओं का मुद्दा राजनीति रोजगार विधानसभा हंगामा विवादित बयान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदो नाबालिग लड़कियों की लूट ली थी अस्मत, 8 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
    Next Article दिशोम गुरु पर फिल्म की तैयारी तेज, आंदोलन के साक्षियों से बात कर रहे मंत्री सुदिव्य सोनू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.