Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Apr, 2026 ♦ 12:55 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दिशोम गुरु पर फिल्म की तैयारी तेज, आंदोलन के साक्षियों से बात कर रहे मंत्री सुदिव्य सोनू
    झारखंड

    दिशोम गुरु पर फिल्म की तैयारी तेज, आंदोलन के साक्षियों से बात कर रहे मंत्री सुदिव्य सोनू

    Team JoharBy Team JoharFebruary 5, 2026Updated:February 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शिबू सोरेन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जीवन और संघर्ष पर आधारित फिल्म का निर्माण शुरू हो गया है। यह फिल्म झारखंड आंदोलन, महाजनी प्रथा और सूदखोरों के खिलाफ लड़ी गई लड़ाई में गुरुजी की भूमिका को केंद्र में रखेगी। इस संबंध में झारखंड के पर्यटन एवं खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अहम जानकारी दी।

    फिल्म से जुड़े शोध कार्य के तहत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू धनबाद जिले के राजगंज प्रखंड स्थित लाठाटांड़ गांव पहुंचे, जहां उन्होंने झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ साथी शंकर किशोर महतो से मुलाकात की। शंकर किशोर महतो ने गुरुजी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन में भाग लिया था। मंत्री के आगमन पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री ने शंकर किशोर महतो को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर भेंट की। इसके बाद उन्होंने झारखंड आंदोलन के दिनों, संघर्ष और संगठन की गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

    संघर्ष की यादें और आंदोलन का सफर

    शंकर किशोर महतो ने मंत्री को बताया कि वे विनोद बिहारी महतो के माध्यम से झारखंड आंदोलन से जुड़े थे। आंदोलन के शुरुआती दौर में कार्यकर्ताओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। कई बार साथियों को जेल से छुड़ाने के लिए आर्थिक सहयोग जुटाना पड़ता था। उन्होंने बताया कि टुंडी विधानसभा क्षेत्र के पलमा गांव में उनके घर से संगठन का संचालन होता था। बाद में पोखरिया में आश्रम बना, जहां से आंदोलन की गतिविधियां आगे बढ़ीं। शिवाजी समाज के माध्यम से आंदोलन को गति मिली, जिससे दिशोम गुरु शिबू सोरेन भी जुड़े हुए थे।

    तीन घंटे की होगी फीचर फिल्म

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जीवन पर आधारित लगभग तीन घंटे की फीचर फिल्म बनाई जाएगी। फिल्म के लिए गहन शोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुजी के संघर्षकाल के साथी अब बहुत कम जीवित बचे हैं, इसलिए उपलब्ध संस्मरणों और तथ्यों को सावधानीपूर्वक संकलित किया जा रहा है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह फिल्म पूरी तरह वास्तविक घटनाओं और ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित होगी। शंकर किशोर महतो द्वारा साझा किए गए अनुभवों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंचाया जाएगा और उन्हें मुख्यमंत्री से मिलवाने का भी प्रयास किया जाएगा।

    गांव की समस्याओं पर भी होगी पहल

    मंत्री ने यह भी कहा कि लाठाटांड़ गांव में सामने आई समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पहल करेगी। वहीं शंकर किशोर महतो ने कहा कि जिस उद्देश्य से झारखंड को अलग राज्य बनाया गया था, वह आज भी पूरी तरह हासिल नहीं हो सका है। आज भी बड़ी संख्या में लोग दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि पहले की तुलना में स्थिति में सुधार हुआ है और आगे और बेहतर प्रयासों की जरूरत है।

    Also Read : झारखंड में लोकल युवाओं की बल्ले-बल्ले, आउटसोर्सिंग में 75% नौकरी का ऐलान

    Jharkhand news Latest Shibu Soren Biopic Sudivya Kumar Sonu
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबजट सत्र में तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बयान को लेकर सदन में हंगामा
    Next Article रांची मेयर चुनाव में बड़ा मुकाबला तय, स्क्रूटनी के बाद सभी 19 प्रत्याशी मैदान में

    Related Posts

    जमशेदपुर

    बहरागोड़ा में दहशत का अंत, 227 किलो का बम सेना ने किया डिफ्यूज

    April 22, 2026
    ट्रेंडिंग

    अहमदाबाद के स्कूल में खूनी झड़प, 8वीं कक्षा के छात्र ने साथी की आँख में घोंपा कंपास

    April 22, 2026
    झारखंड

    झारखंड में कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, स्वास्थ्य बीमा योजना को मिलेगी हरी झंडी

    April 22, 2026
    Latest Posts

    PNB में ऑफिसर के 30 पदों पर भर्ती, 5 मई तक करें आवेदन

    April 22, 2026

    फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़; 12वीं पास युवक चला रहा था लव जिहाद और धर्मांतरण का जाल

    April 22, 2026

    CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

    April 22, 2026

    बहरागोड़ा में दहशत का अंत, 227 किलो का बम सेना ने किया डिफ्यूज

    April 22, 2026

    बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव: पहली बार EVM से वोटिंग, हर बूथ पर लगेंगी 6 मशीनें

    April 22, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.