Ranchi : झारखंड के 5 IPS और 25 IAS अधिकारियों की एक टीम कल यानी पांच फरवरी को दिल्ली रवाना होगी। यह टीम दो दिनों तक दिल्ली में रहेगी। इस दौरान अधिकारी चुनावी कार्य से जुड़े विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे।
केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ होगी अहम बैठक
झारखंड सरकार के निर्वाचन विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव होने हैं। इन्हीं चुनावों को लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए झारखंड के वरिष्ठ अधिकारी दिल्ली जा रहे हैं।
चुनाव प्रबंधन को लेकर मिलेगा प्रशिक्षण
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को चुनाव प्रबंधन, निगरानी और समन्वय से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य आगामी चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और प्रभावी ढंग से संपन्न कराना है।
दिल्ली जाने वाले IPS अधिकारी
अखिलेश कुमार झा, प्रभात कुमार, असीम विक्रांत मिंज, चंदन कुमार झा और मोहम्मद अर्शी।
दिल्ली जाने वाले IAS अधिकारी
मनीष रंजन, राजेश कुमार शर्मा, कृपानंद झा, मनोज कुमार, विप्रा भाल, अरवा राजकमल, उमा शंकर सिंह, मुकेश कुमार, राजीव रंजन, अमित कुमार, अबू इमरान, राहुल सिन्हा, ए दोड्डे, राजेश्वरी बी, वाघमारे प्रसाद कृष्ण, जिशान कमर, मृत्युंजय कुमार बरनवाल, शशि रंजन, आदित्य कुमार आनंद, सूरज कुमार, भोर सिंह यादव, वरुण रंजन, शशि रंजन, नैन्सी सहाय और कुलदीप चौधरी।
निर्वाचन विभाग का मानना है कि इस प्रशिक्षण से अधिकारियों को आगामी चुनावी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाने में मदद मिलेगी और चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से पूरा किया जा सकेगा।
Also Read : मासूम आदिवासी बच्ची को बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार


