Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में सोना-चांदी सस्ता, दामों में आई बड़ी गिरावट
    झारखंड

    झारखंड में सोना-चांदी सस्ता, दामों में आई बड़ी गिरावट

    Team JoharBy Team JoharFebruary 1, 2026Updated:February 1, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चांदी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप गहने खरीदने या बनवाने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले ताजा रेट जानना जरूरी है। रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार आज यानी रविवार को सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए हैं।

    रांची में आज 22 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,48,700 रुपये पर बिक रहा है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,140 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। कल शाम 22 कैरेट सोना 1,57,900 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,65,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी 22 कैरेट सोने में 9,200 रुपये और 24 कैरेट सोने में 9,660 रुपये की गिरावट आई है। वहीं, चांदी के दाम में भी बड़ी कमी देखी गई है। रांची में आज चांदी 3,50,000 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है, जबकि शनिवार को इसका भाव 4,15,000 रुपये प्रति किलो था। इस तरह चांदी के दाम में 65,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है।

    अन्य शहरों के भाव :

    राज्य के अन्य जिलों में भी सोने और चांदी के दाम अलग-अलग देखने को मिल रहे हैं। बोकारो में 22 कैरेट सोना 1,52,900 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,61,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है, जबकि चांदी 2,90,000 रुपये प्रति किलो है। जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना 1,56,140 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,60,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है, वहीं चांदी 2,92,370 रुपये प्रति किलो बिक रही है। देवघर में 22 कैरेट सोना 1,38,178 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,50,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बेचा जा रहा है। यहां चांदी का रेट 2,92,370 रुपये प्रति किलो है।

    सोना खरीदते समय ध्यान दें :

    सोने के गहने खरीदते समय उसकी शुद्धता जरूर जांचें। हमेशा हॉलमार्क लगा हुआ सोना ही खरीदें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी होती है, जिसकी जिम्मेदारी BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) की होती है।

    Also Read : राम चरण और उपासना बने जुड़वां बच्चों के माता-पिता, चिरंजीवी ने दी खुशखबरी

    22 Carat Gold 22 कैरेट सोना 24 Carat Gold 24 कैरेट सोना BIS Bokaro Deoghar Gold Gold Prices hallmark investment jamshedpur Jewellery rates Ornaments Price increase price of gold Price of silver ranchi Ranchi Jewellery Association. Shopping silver Silver Prices कीमतों में तेजी खरीदारी गहने चांदी चांदी की कीमत चांदी के दाम जमशेदपुर ज्वेलरी रेट देवघर निवेश बोकारो रांची रांची ज्वेलरी एसोसिएशन सोना सोने की कीमत सोने के दाम हॉलमार्क
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराम चरण और उपासना बने जुड़वां बच्चों के माता-पिता, चिरंजीवी ने दी खुशखबरी
    Next Article फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फा’यरिंग, पुलिस जांच में जुटी

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.