Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»भुरकुंडा पीवीयूएनएल संयंत्र में हादसा, 11 मजदूर घायल
    Uncategorized

    भुरकुंडा पीवीयूएनएल संयंत्र में हादसा, 11 मजदूर घायल

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 31, 2026Updated:January 31, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पीवीयूएनएल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : भुरकुंडा स्थित पीवीयूएनएल में शनिवार को निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन एसीसी टू में डक्ट इन प्लेट सील टूटने से वहां काम कर रहे 11 मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद संयंत्र परिसर में कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, पीवीयूएनएल में यूनिट वन और टू के एसीसी टू डक्ट में इन प्लेट सील का कार्य चल रहा था। इस दौरान आरपीपी के नौ और भेल के दो मजदूर काम कर रहे थे। अचानक तकनीकी खराबी के कारण सील टूट गई, जिसकी चपेट में आकर सभी 11 मजदूर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सभी घायलों को तत्काल पीटीपीएस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार सभी घायल मजदूरों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घायल मजदूर गढ़वा और पलामू जिले के निवासी हैं।

    इधर घटना के बाद पीवीयूएनएल प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया है। वहीं हादसे के बावजूद संयंत्र में अन्य कार्य सामान्य रूप से जारी बताया जा रहा है। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर जारी है। लोगों का कहना है कि सुरक्षा मानकों में लापरवाही और ठेका कंपनी की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ। अगर समय रहते सुरक्षा उपायों का पालन किया जाता तो मजदूरों को चोट नहीं लगती। फिलहाल सभी की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2026/01/न.mp4

    Also Read : एसएसपी के आश्वासन से खत्म हुई वकीलों की हड़ताल, डॉक्टरों का विरोध जारी

    11 मजदूर घायल An accident occurred at the PVUNL plant in Bhurkunda injuring 11 workers. भुरकुंडा में पीवीयूएनएल संयंत्र में हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोकनृत्यों की रंगीन छटा से गूंजा गिरिडीह, रंग यात्रा ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
    Next Article हजारीबाग में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 40 लाख के माल के साथ आठ गिरफ्तार

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Uncategorized

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.