Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»क्रिकेट खेल के बीच भयंकर मारधाड़, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल
    झारखंड

    क्रिकेट खेल के बीच भयंकर मारधाड़, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

    Team JoharBy Team JoharJanuary 31, 2026Updated:January 31, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    क्रिकेट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के चैताडीह गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक रूप ले गया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम बच्चे रोज की तरह गांव में क्रिकेट खेल रहे थे, इसी दौरान किसी बात पर विवाद हो गया। पहले यह झगड़ा नोकझोंक तक सीमित रहा, लेकिन कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गया।

    दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

    बच्चों के झगड़े की सूचना मिलते ही दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और विवाद और बढ़ गया। इस मारपीट में दो बच्चों नियाज और अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर में गहरी चोटें आईं और काफी खून बहा। परिजन उन्हें तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल ले गए। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, दोनों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

    पुलिस ने तुरंत किया हस्तक्षेप

    घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। पचंबा इंस्पेक्टर मंटू कुमार और थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया।

    थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि क्रिकेट खेलते समय बच्चों के बीच विवाद हुआ, जिसमें बाद में बड़े लोग भी शामिल हो गए। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है।

    Also Read : झारखंड की ब्रांडिंग में ‘कैप्टन कूल’ की एंट्री, एमएस धोनी बन सकते हैं पर्यटन के चेहरा

    assault Bihar news Chaitadih village child safety children injured cricket dispute Fight Giridih hospital injuries in fight Local News Pachamba police station police action rural incident Security अस्पताल क्रिकेट विवाद गिरिडीह ग्रामीण घटना चैताडीह गांव झगड़ा झगड़े में चोट पचंबा थाना पुलिस कार्रवाई बच्चे घायल बाल सुरक्षा बिहार न्यूज मारपीट सुरक्षा स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड की ब्रांडिंग में ‘कैप्टन कूल’ की एंट्री, एमएस धोनी बन सकते हैं पर्यटन के चेहरा
    Next Article सिर्फ 5 आदतों को अपनाकर आसानी से किया जा सकता है वजन कम… जानें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    Latest Posts

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.