Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Jun, 2026 ♦ 7:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गोड्डा»महागामा में युवक की रहस्यमयी मौ’त : शाम को निकला, सुबह खेत में मिला श’व
    गोड्डा

    महागामा में युवक की रहस्यमयी मौ’त : शाम को निकला, सुबह खेत में मिला श’व

    Team JoharBy Team JoharJanuary 28, 2026Updated:January 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    युवक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Godda : जिले के महागामा थाना क्षेत्र अंतर्गत मांगन पिपरा बहियार में सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत की ओर गए ग्रामीणों ने बहियार में शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत महागामा पुलिस को दी गई।
    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान मांगन पिपरा निवासी अमित कुमार मोदी के रूप में की गई। शव मिलने की खबर परिजनों तक पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी और अन्य परिजन रो-रोकर बदहवास हो गए। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    सोमवार शाम घर से निकले थे अमित

    परिजनों के अनुसार अमित कुमार मोदी सोमवार शाम करीब सात बजे यह कहकर घर से निकले थे कि वह थोड़ी देर घूमकर वापस आएंगे और लौटकर खाना खाएंगे। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।

    पुलिस जांच में जुटी

    मंगलवार सुबह शव मिलने की सूचना पर महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद और थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया गया।

    जमीन विवाद में हत्या की आशंका

    परिजनों ने पुलिस को बताया कि अमित का अपने पड़ोसी के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के कारण उसकी हत्या की गई हो सकती है। पुलिस इस पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और विवाद से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

    Also Read : बारामती विमान हादसा : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन, तीन दिन का राज्यव्यापी शोक घोषित

    Amit Kumar Modi Crime news discovery of body causes sensation Godda godda news Jharkhand news land dispute Mahagama police station area Mangan Pipra Bahiyar police investigation suspected murder young man's body found अपराध समाचार अमित कुमार मोदी गोड्डा गोड्डा समाचार जमीन विवाद झारखंड समाचार पुलिस जांच महागामा थाना क्षेत्र मांगन पिपरा बहियार युवक का शव शव मिलने से सनसनी हत्या का संदेह हत्या की आशंका
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र में तीन दिन का राज्यव्यापी शोक घोषित
    Next Article पटना सिविल कोर्ट में अवैध हथियार के साथ घुस गए बदमाश, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

    Related Posts

    क्राइम

    रोहित मिर्धा हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, दो आरोपी को दबोचा

    June 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वारदात से पहले रांची पुलिस ने दबोचे तीन बदमाश, पिस्टल, गोलियां और टांगी बरामद

    June 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ट्रैफिक नियम तोड़े तो सस्पेंड होगा लाइसेंस, हजारीबाग में 1080 चालकों पर कार्रवाई

    June 4, 2026
    Latest Posts

    रोहित मिर्धा हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, दो आरोपी को दबोचा

    June 4, 2026

    वारदात से पहले रांची पुलिस ने दबोचे तीन बदमाश, पिस्टल, गोलियां और टांगी बरामद

    June 4, 2026

    ट्रैफिक नियम तोड़े तो सस्पेंड होगा लाइसेंस, हजारीबाग में 1080 चालकों पर कार्रवाई

    June 4, 2026

    धनबाद: मासूम बच्ची के साथ मामा ने कि हैवानियत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

    June 4, 2026

    गढ़वा पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपहृत पाइप फिटर को 5 घंटे में सकुशल बरामद किया

    June 4, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.