Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने फहराया तिरंगा, बोलीं- धर्मभक्ति नहीं, लोकतंत्र को बचाने के लिए देशभक्ति जरूरी
    झारखंड

    मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने फहराया तिरंगा, बोलीं- धर्मभक्ति नहीं, लोकतंत्र को बचाने के लिए देशभक्ति जरूरी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 26, 2026Updated:January 26, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नेहा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Lohardaga : 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर लोहरदगा के बीएस कॉलेज स्टेडियम में राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राष्ट्रीय ध्वज का झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर परेड का निरीक्षण और सलामी लेने के साथ ही मंत्री ने झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान किया और चौकीदारी व अनुकम्पा पर बहाल लोगों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित किए।

    नेहा

    गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि यह क्षण देश की आजादी और संविधान पर गर्व करने का होता है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों और महापुरुषों के योगदान और बलिदान को नमन किया और युवाओं से स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास पढ़ने और समझने की अपील की।

    मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा 21 तोपों की सलामी और तिरंगे के ध्वजारोहण के साथ भारत का संविधान देश को समर्पित किया गया था। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के ऐतिहासिक महत्व का भी जिक्र करते हुए बताया कि 26 जनवरी 1930 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव पारित किया था, जिसे पहले स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया गया।

    नेहा

    मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि आज कुछ लोग धर्मभक्ति को बढ़ावा देने में लगे हैं, जबकि वास्तविक देशभक्ति लोकतंत्र को बचाने और संविधान का सम्मान करने में है। युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्ति के महत्व को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान में समानता का अधिकार हमारी पहचान है और समाज को तोड़ने की राजनीतिक साजिश करने वालों के प्रति सचेत रहना जरूरी है।

    मंत्री ने कुड़ू की घटना का भी जिक्र करते हुए कहा कि यह निंदनीय है और सरकार अलगाववादी सोच को स्वीकार नहीं करेगी तथा इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने समाज में एकता और एकजुटता बनाए रखने के लिए सभी से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

    नेहा

    Also Read : चाईबासा में एसपी अमित रेणु ने फहराया तिरंगा, परिवार संग दी सलामी

    BS College Stadium Constitution of India Flag Hoisting freedom movement Lohardaga national flag Patriotism Republic Day 2026 Shilpi Neha Tirkey State Minister youth education गणतंत्र दिवस 2026 झंडोत्तोलन देशभक्ति बीएस कॉलेज स्टेडियम भारत का संविधान युवा शिक्षा राज्य मंत्री राष्ट्रीय ध्वज लोहरदगा शिल्पी नेहा तिर्की स्वतंत्रता आंदोलन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा में एसपी अमित रेणु ने फहराया तिरंगा, परिवार संग दी सलामी
    Next Article WPL 2026: MI और RCB आज भिड़ेंगी वडोदरा में… जानें संभावित प्लेइंग 11

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.