Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»सेना का वाहन खाई में गिरा, चार जवान शहीद, नौ घायल
    देश

    सेना का वाहन खाई में गिरा, चार जवान शहीद, नौ घायल

    Team JoharBy Team JoharJanuary 22, 2026Updated:January 22, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डोडा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Doda : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के चार जवान शहीद हो गए और नौ अन्य घायल हो गए। हादसा भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खन्नी टॉप (थानाला क्षेत्र) के पास हुआ, जहां सेना का एक बुलेटप्रूफ वाहन सड़क से फिसलकर लगभग 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

    वाहन में कुल 17 जवान सवार थे, जो एक ऊंची पोस्ट की ओर जा रहे थे। ड्राइवर के नियंत्रण खोने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में गिर पड़ा। बचाव अभियान में सेना और पुलिस ने मिलकर काम किया, जिसके बाद चार जवानों के शव बरामद किए गए। नौ घायल जवानों को तुरंत घटनास्थल से निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें से तीन को गंभीर चोटें आई है, जिन्हें हेलीकॉप्टर से उधमपुर मिलिट्री अस्पताल एयरलिफ्ट किया गया है।

    सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और सभी शहीद जवानों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है। घायलों का इलाज जारी है और उनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है। भारतीय सेना ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। यह घटना पहाड़ी इलाकों में सैन्य वाहनों की आवाजाही के दौरान होने वाली जोखिमों को एक बार फिर उजागर करती है।  इस हादसे ने पूरे देश में शोक की लहर दौड़ा दी है।

    Also Read : दुर्दांत अनल, अनमोल और चंदन समेत 15 नक्सलियों का खात्मा, मुठभेड़ जारी

    army accident army vehicle accident Bhaderwah-Chamba road Defense News Doda indian army jammu and kashmir Khanni Top martyred soldiers military news Road Accident soldiers killed खन्नी टॉप जम्मू-कश्मीर जवान शहीद डोडा भद्रवाह-चंबा मार्ग भारतीय सेना रक्षा समाचार शहीद जवान सड़क दुर्घटना सेना दुर्घटना सेना वाहन हादसा सैन्य समाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुर्दांत अनल, अनमोल और चंदन समेत 15 नक्सलियों का खात्मा, मुठभेड़ जारी
    Next Article जमशेदपुर में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, 26 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

    Related Posts

    आदिवासी

    परिसीमन पर आर-पार की लड़ाई! मोरहाबादी में लाखों का सैलाब, सोरेन की गैरमौजूदगी पर सवाल

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी, भागवत, RSS का अपमान बर्दाश्त किया जाएगा, तिरंगे का नहीं : रिजिजू

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गोवा Anti-Conversion Bill : धर्मांतरण पर गोवा का ‘नो टॉलरेंस’ प्लान, उम्रकैद से ₹5 लाख मुआवजे तक, जानिए हर बड़े प्रावधान

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत में मुस्लिम नहीं चाहिए कहने वाला हिंदू नहीं : न्यूयॉर्क में बोले मोहन भागवत

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत, सौरव और आशुतोष पर सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा – मैं नहीं कह सकता भविष्य में भ्रष्ट नहीं होंगे

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाल बत्ती से मोहभंग: 10 साल में 20 IAS ने छोड़ी नौकरी; 14 महीने में 7 IPS भी सेवा से बाहर, जानिए कहाँ गए अफसर?

    August 30, 2026
    Latest Posts

    परिसीमन पर आर-पार की लड़ाई! मोरहाबादी में लाखों का सैलाब, सोरेन की गैरमौजूदगी पर सवाल

    August 31, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा घोटाला : अब तक कौन-कौन गिरफ्तार, कब हुई कार्रवाई, जानिए पूरी टाइमलाइन

    August 31, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी, हरियाणा और पंजाब से बुलाए जाते थे एक्सपर्ट्स, प्रोफेसर्स की मदद से हाइडआउट्स में बढ़ाए जाते थे अभ्यर्थियों के नंबर

    August 31, 2026

    झारखंड : गिट्टी-बालू ढ़ोने वाला सामान बना एंबुलेंस, दो किमी तक ढ़ोया मरीज

    August 31, 2026

    मोदी, भागवत, RSS का अपमान बर्दाश्त किया जाएगा, तिरंगे का नहीं : रिजिजू

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.