Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 May, 2026 ♦ 5:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में अपराध पर कसता शिकंजा, एसएसपी ने थानेदारों को दिए सख्त निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अपराध पर कसता शिकंजा, एसएसपी ने थानेदारों को दिए सख्त निर्देश

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJanuary 21, 2026Updated:January 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अपराध
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी में अपराध नियंत्रण को लेकर IPS राकेश रंजन गंभीर है। कांके रोड स्थित न्यू पुलिस लाइन में बुधवार को जिले के तमाम डीएसपी, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी संग बैठक की। इस दौरान रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने थानावार अपराधों की गहन समीक्षा की और लंबित मामलों को तय समय में निपटाने का निर्देश दिया। एसएसपी ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण के साथ-साथ आम लोगों से पुलिस का भरोसा मजबूत करना बेहद जरूरी है। मीटिंग के दौरान गुजरे महीने दर्ज मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई। चोरी, डकैती और लूट जैसी घटनाओं को लेकर बीते छह महीनों के आंकड़ों पर चर्चा हुई। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए और उद्भेदन की गति तेज की जाए। सरस्वती पूजा को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने और विधि-व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया।

    नशे के कारोबार पर सख्त निर्देश देते हुए एसएसपी ने ब्राउन शुगर समेत मादक पदार्थों की बिक्री में शामिल लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ निगरानी प्रस्ताव भेजने को कहा। अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों को 60 दिनों के भीतर निष्पादित करने पर जोर दिया गया।

    एसएसपी ने थाना स्तर पर सक्रिय अपराधियों के खिलाफ सीसीए, निगरानी और जमानत रद्द कराने से जुड़े प्रस्ताव भेजने को कहा। पासपोर्ट सत्यापन को लेकर निर्देश दिया गया कि पांच दिनों के भीतर प्रक्रिया पूरी कर पोर्टल पर अपलोड किया जाए और आवेदकों को बेवजह परेशान न किया जाए।

    डायल 112 पर मिलने वाली आपात शिकायतों पर 15 मिनट के भीतर पुलिस की प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही जेल से रिहा हुए और आरोप पत्रित अपराधियों का सत्यापन कर उन्हें निगरानी में रखने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए आम लोगों को प्रेरित करने को भी कहा गया। इसके अलावा पुराने मामलों के शीघ्र निष्पादन, लंबित वारंट और कुर्की की कार्रवाई पूरी करने, अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए। बैठक में रांची सिटी एसपी पारस राणा, रूरल एसपी प्रवीण पुष्कर, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह समेत सभी डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।

    Also Read : पलामू आईजी का सख्त निर्देश- सीमावर्ती इलाकों में हो कड़ी सुरक्षा

    Crime under control in Ranchi SSP issues strict instructions to station house officers. एसएसपी ने थानेदारों को दिए सख्त निर्देश रांची में अपराध पर कसता शिकंजा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझामुमो की बैठक सह वनभोज में मंत्री हफीजुल हसन शामिल, स्थापना दिवस की तैयारी पर जोर
    Next Article दो लोगों के विवाद में तीसरे व्यक्ति को लगी गोली, गंभीर हालत में धनबाद रेफर… देखें वीडियो

    Related Posts

    चाईबासा

    चक्रधरपुर में दो मानव तस्कर गिरफ्तार, 30 मजदूर और 6 बच्चे चंगुल से मुक्त

    May 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार में हाईवा से टकराकर ऑटो पलटा, 11 महिलाएं घायल, चार रिम्स रेफर

    May 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा और एकांतिक दर्शन अनिश्चितकाल के लिए बंद

    May 18, 2026
    Latest Posts

    चक्रधरपुर में दो मानव तस्कर गिरफ्तार, 30 मजदूर और 6 बच्चे चंगुल से मुक्त

    May 18, 2026

    लातेहार में हाईवा से टकराकर ऑटो पलटा, 11 महिलाएं घायल, चार रिम्स रेफर

    May 18, 2026

    प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा और एकांतिक दर्शन अनिश्चितकाल के लिए बंद

    May 18, 2026

    BSF में DIG बने झारखंड कैडर के IPS सुरेंद्र कुमार झा, केंद्र सरकार का आदेश जारी

    May 18, 2026

    सीएम हेमंत ने 319 शिक्षकों और 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता

    May 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.