Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दो लोगों के विवाद में तीसरे व्यक्ति को लगी गोली, गंभीर हालत में धनबाद रेफर… देखें वीडियो
    जोहार ब्रेकिंग

    दो लोगों के विवाद में तीसरे व्यक्ति को लगी गोली, गंभीर हालत में धनबाद रेफर… देखें वीडियो

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गोली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ईदगाह मोड़ पर बुधवार देर शाम एक युवक को गोली लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक की पहचान शमसुद्दीन अंसारी के बेटे इरशाद अंसारी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईदगाह मोड़ पर एक जेसीबी मशीन संचालक और वाहन से आए एक अन्य व्यक्ति के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देने लगे। बताया जा रहा है कि रात में दोनों पक्षों के बीच दोबारा कहासुनी हुई, जिसके बाद अचानक गोली चल गई। इस दौरान मौके पर मौजूद इरशाद अंसारी को गोली लग गई, जबकि उसका इस विवाद से कोई सीधा संबंध नहीं था।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

    गोली लगते ही परिजन और स्थानीय लोग उसे आनन-फानन में मधुपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे धनबाद रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही करमाटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं।

    Also Read  : रांची में अपराध पर कसता शिकंजा, एसएसपी ने थानेदारों को दिए सख्त निर्देश

    a third person was shot and has been referred to Dhanbad in a serious condition. In a dispute between two people गंभीर हालत में धनबाद रेफर गोली दो लोगों के विवाद में तीसरे व्यक्ति को लगी गोली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में अपराध पर कसता शिकंजा, एसएसपी ने थानेदारों को दिए सख्त निर्देश
    Next Article ISIS का भारत में बेस बनाने की साजिश का खुलासा, पाकिस्तानी हैंडलरों से जुड़ा था झारखंड के फैजान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.