Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आदिवासी छात्र संघ ने राज्यपाल से की मुलाकात, छात्रों की समस्याओं से कराया अवगत
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी छात्र संघ ने राज्यपाल से की मुलाकात, छात्रों की समस्याओं से कराया अवगत

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 20, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आदिवासी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : आदिवासी छात्र संघ, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में मंगलवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर छात्र संघ ने विश्वविद्यालय और राज्य के छात्रों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं से राज्यपाल को अवगत कराया। विवेक तिर्की ने बताया कि झारखंड के आदिवासी, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के छात्र उच्च शिक्षा के दौरान आर्थिक, प्रशासनिक और शैक्षणिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना में हो रही देरी को गंभीर मुद्दा बताया। उनका कहना था कि छात्रवृत्ति का समय पर भुगतान न होने के कारण कई छात्र अपनी पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।

    प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालयों में स्थायी कुलपतियों की नियुक्ति की मांग भी की। उन्होंने कहा कि वर्षों से प्रभारी कुलपतियों के भरोसे विश्वविद्यालय संचालित होने से शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। साथ ही, डीएसपीएमयू का नाम वीर शहीद बुधु भगत विश्वविद्यालय करने की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की मांग भी उठाई गई। छात्र संघ ने यह भी जोर देकर कहा कि विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव जल्द कराए जाएं और उच्च शिक्षा प्रणाली को पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध बनाया जाए।

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और जल्द आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर छात्र संघ के उपाध्यक्ष दीपा कच्छप, प्रकाश भगत, सुलेखा कुमारी और अन्य छात्र प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

    Also Read : दहेज की मांग ने ली विवाहिता की जान, पति गिरफ्तार

    The tribal student union met with the governor and apprised him of the students' problems. आदिवासी छात्र संघ ने राज्यपाल से की मुलाकात छात्रों की समस्याओं से कराया अवगत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआवारा कुत्तों के हमलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, डॉग फीडर्स की जिम्मेदारी तय होने के संकेत
    Next Article निजी कोल कंपनी की जनसुनवाई में हिं’सा, पंडाल में घुसकर मा’रपीट, लाखों की तोड़-फोड़

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में तीन और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    Latest Posts

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.