Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार बजट सत्र 2 फरवरी से, 3.66 लाख करोड़ रुपए से अधिक का अनुमान
    बिहार

    बिहार बजट सत्र 2 फरवरी से, 3.66 लाख करोड़ रुपए से अधिक का अनुमान

    Team JoharBy Team JoharJanuary 20, 2026Updated:January 20, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नीतीश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार सरकार साल 2026-27 के लिए 3.66 लाख करोड़ रुपए से अधिक का बजट पेश कर सकती है। यह मौजूदा वित्तीय साल  2025-26 के 3.17 लाख करोड़ रुपये के बजट से करीब 11 प्रतिशत अधिक होगा। अनुमान है कि नए बजट में लगभग 50 हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी। इससे पहले 2024-25 की तुलना में 2025-26 के बजट में 38 हजार करोड़ रुपये की वृद्धि की गई थी। बिहार विधानसभा का बजट सत्र 2 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान 3 फरवरी को सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार बजट पेश करेगी। राज्य के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में बजट पूर्व बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से सुझाव लिए गए। वित्त विभाग 26 जनवरी तक बजट को अंतिम रूप देगा।

    इस बार के बजट में रोजगार सृजन और सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘सात निश्चय-3’ को प्राथमिकता दी जाएगी। राज्य सरकार ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए युवा रोजगार एवं कौशल विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और नागर विमानन विभाग का गठन किया गया है। वित्त विभाग के सूत्रों के अनुसार, रोजगार बढ़ाने के मद्देनजर बजट में गैर-योजना मद (नॉन-प्लान एक्सपेंडिचर) के लिए अधिक राशि का प्रावधान किया जाएगा। इसके तहत नई नियुक्तियों के साथ-साथ कर्मचारियों के वेतन और मौजूदा सेवाओं के रखरखाव पर भी खर्च बढ़ सकता है।

    गैर-योजना मद में वृद्धि का उद्देश्य प्रशासनिक क्षमता को मजबूत करना और रोजगार के अवसर बढ़ाना है। इसके साथ ही राज्य में हवाई अड्डों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी और व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा मिलेगा। सरकार की ‘सात निश्चय-3’ योजना के तहत आने वाले विभागों के लिए पहले बजट आवंटन किया जाएगा, इसके बाद अन्य योजनाओं और परियोजनाओं के लिए राशि निर्धारित की जाएगी। सरकार का मानना है कि यह बजट बिहार के समग्र विकास और रोजगार सृजन की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।

    बजट सत्र में 2 फरवरी से  27 फरवरी तक के कार्यक्रम : 

    • 2 फरवरी : राज्यपाल का अभिभाषण, आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट आएगी।
    • 3 फरवरी :  वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट पेश होगा।
    • 4 फरवरी :  राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
    • 5 फरवरी : राज्यपाल के अभिभाषण पर सुझावों और सवालों पर सरकार का जवाब।
    • 6 फरवरी :  साल  2026-27 के बजट में निहित आय-व्यय पर चर्चा।
    • 9 फरवरी सरकार की आय-व्यय पर चर्चा। वर्ष 2025-26 का तीसरा, अनुपूरक बजट पेश होगा।
    • 10 फरवरीः आय-व्यय की अनुदान मांगों पर चर्चा के बाद वोटिंग।
    • 11 फरवरी : तीसरे अनुपूरक बजट पर चर्चा में सरकार का जवाब।
    • 12 और 13 फरवरी :  वित्तीय वर्ष 2026-27 की अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान।
    • 16 से 20 फरवरी : अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान।
    • 23 फरवरी : विनियोग विधेयक पर चर्चा।
    • 24 से 26 फरवरी :  राजकीय विधेयकों और अन्य शासकीय कार्यों पर चर्चा
    • 27 फरवरी : गैर सरकारी सदस्यों के कामकाज और गैर सरकारी संकल्प लिए जाएंगे।

    Also Read : नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी ने दी बधाई

    Airport Development Bihar Budget 2026-27 Bihar Development Bihar Legislative Assembly Budget Session Economic Development Finance Minister Bijendra Prasad Yadav Government Appointments. job creation Nitish Kumar government Non-Plan Expenditure patna Seven Resolves-3 state budget आर्थिक विकास गैर योजना मद नीतीश कुमार सरकार नॉन प्लान एक्सपेंडिचर पटना Bihar Budget बजट सत्र बिहार बजट बिहार बजट 2026-27 बिहार विकास बिहार विधानसभा राज्य बजट रोजगार सृजन वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव सरकारी नियुक्तियां सात निश्चय-3 हवाई अड्डा विकास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी ने दी बधाई
    Next Article WEF दावोस में झारखंड की पहली भागीदारी, सीएम हेमंत बोले– समृद्ध झारखंड 2050 हमारा लक्ष्य

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.