Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी ने दी बधाई
    जोहार ब्रेकिंग

    नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी ने दी बधाई

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 20, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नितिन नबीन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन का मंगलवार को ऐलान किया गया। पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनका नाम घोषित किया गया। नितिन को पहले 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। सोमवार को फुल टाइम अध्यक्ष पद के लिए उनका इकलौता नामांकन आया, जिसके बाद वे निर्विरोध भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए।

    नए अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी। इस अवसर पर पीएम मोदी ने 55 मिनट लंबा भाषण दिया और कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जहां किसी को यह महसूस होता है कि सत्ताधारी बनने की तुलना में कार्यकर्ता होना सबसे बड़ी भूमिका है। मोदी ने कहा, “मैं मानता हूं कि नितिनजी मेरे बॉस हैं, मैं कार्यकर्ता हूं और अब वे मेरे काम का आकलन करेंगे।”

    नितिन नबीन का पहला भाषण

    राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही नितिन नबीन ने अपना पहला भाषण लगभग 20 मिनट का दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जहां राजनीति केवल सत्ता का साधन नहीं, बल्कि साधना है। उन्होंने कहा, “राजनीति भोग नहीं, त्याग है। राजनीति ऐशो-आराम नहीं, तपस्या है। राजनीति कोई पदभार नहीं, उत्तरदायित्व है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मेरा निर्वाचन एक साधारण कार्यकर्ता की असाधारण यात्रा का सम्मान है।”

    नितिन ने अपने भाषण में भाजपा के इतिहास और उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमेशा देशभक्ति और सेवा को अपने जीवन में सर्वोपरि रखा है। उन्होंने कहा, “हमारे कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त होते देखा, जम्मू-कश्मीर की धारा 370 समाप्ति के बाद की घटनाएं देखीं। श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा लहराते हुए गर्व का अनुभव हुआ। हम ‘राष्ट्र पहले, पार्टी बाद में और खुद सबसे आखिर में’ की नीति पर काम करते हैं।”

    पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा का संदेश

    कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी 10 मिनट का भाषण दिया। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन की नेतृत्व में भाजपा नई राज्यों में अपनी पहुंच बढ़ाएगी। उन्होंने बंगाल, पुडुचेरी, तमिलनाडु, असम और केरल जैसे राज्यों में पार्टी की ताकत बढ़ाने पर जोर दिया।

    नितिन नबीन ने अपने भाषण में स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य पार्टी को केवल सत्ता के लिए नहीं, बल्कि सेवा और राष्ट्रहित के लिए मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच और नेतृत्व ने उन्हें हमेशा ‘राष्ट्र पहले’ की नीति अपनाने के लिए प्रेरित किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नितिन नबीन के नेतृत्व को पार्टी की नई ऊर्जा और दिशा देने वाला माना है। इस कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Also Read : कुख्यात मयंक सिंह को छत्तीसगढ़ पुलिस ने लिया रिमांड पर, उलगवा रही राज

    Nitin Naveen becomes the 12th national president of BJP PM Modi congratulates him. नितिन नबीन नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष पीएम मोदी ने दी बधाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article500 करोड़ की फिल्म “जन नायकन” पर रोक, हाई कोर्ट में सेंसिंग विवाद गरमाया
    Next Article बिहार बजट सत्र 2 फरवरी से, 3.66 लाख करोड़ रुपए से अधिक का अनुमान

    Related Posts

    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Latest Posts

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.