Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गोमिया में हाथियों का कहर : सड़क पर कार घेरकर सब्जी विक्रेता को बेरहमी से कुचला
    झारखंड

    गोमिया में हाथियों का कहर : सड़क पर कार घेरकर सब्जी विक्रेता को बेरहमी से कुचला

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2026Updated:January 19, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सब्जी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र में बीती देर रात हाथी के हमले से एक सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त चंद्र दांगी के तौर पर की गई है। वह सिमराबेड़ा गांव के निवासी थे। मिली जानकारी के अनुसार चंद्र दांगी अपनी रोज की तरह सब्जी बेचकर बीती रात अपनी कार से केंडर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे मौजूद हाथियों के झुंड ने अचानक कार पर हमला कर दिया। पहले हाथियों ने कार को क्षतिग्रस्त किया, फिर चंद्र दांगी को बाहर खींचकर बेरहमी से कुचल दिया।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि हाथी सड़क पर पहले से ही घूम रहे थे। जैसे ही चंद्र दांगी की कार वहां पहुंची, हाथियों ने उसे घेर लिया। हाथियों ने सूंड से कार को पलटने की कोशिश की और शीशे तोड़ दिए। इसके बाद उन्होंने चंद्र दांगी को कार से बाहर खींचकर मार डाला। हमले में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और किसी की भी पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। हाथी काफी देर तक सड़क पर मंडराते रहे, जिससे यातायात भी बाधित रहा। घटना की सूचना मिलते ही गोमिया थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

    चंद्र दांगी की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में हाथियों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है और कई बार इसकी शिकायत वन विभाग से की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि हाथियों की नियमित निगरानी की जाए और रिहायशी इलाकों में उनकी आवाजाही रोकने के लिए ठोस व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

    Also Read : ओरमांझी से लापता कन्हैया मिला, कोडरमा से पुलिस ने किया बरामद

    Animal Attack Bokaro Chandra Dangi elephant attack forest department Gomia Jharkhand news Local News Road Accident vegetable vendor गोमिया चंद्र दांगी जानवर हमला झारखंड न्यूज बोकारो वन विभाग सड़क हादसा सब्जी विक्रेता स्थानीय खबर हाथी हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleओरमांझी से लापता कन्हैया मिला, कोडरमा से पुलिस ने किया बरामद
    Next Article दिशाेम गुरु के बिना पहली बार मनाया जाएगा झामुमो का स्थापना दिवस, सीएम हेमंत पर संगठन की निगाहें

    Related Posts

    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.