Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पीएम ने असम को दी दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, पूर्वोत्तर और उत्तर भारत के बीच बढ़ी कनेक्टिविटी
    ट्रेंडिंग

    पीएम ने असम को दी दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, पूर्वोत्तर और उत्तर भारत के बीच बढ़ी कनेक्टिविटी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 18, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : पूर्वोत्तर भारत को देश की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पीएम मोदी ने आज यानी रविवार को असम को दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी। इन ट्रेनों के शुरू होने से असम और उत्तर भारत के राज्यों जैसे बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के बीच सीधा और किफायती रेल संपर्क स्थापित होगा। रेलवे का यह कदम पूर्वोत्तर के आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस

    पीएम द्वारा हरी झंडी दिखाई गई पहली ट्रेन डिब्रूगढ़-गोमतीनगर (लखनऊ) अमृत भारत एक्सप्रेस है। यह साप्ताहिक ट्रेन (15949) हर शुक्रवार रात 9 बजे डिब्रूगढ़ से रवाना होगी और रविवार दोपहर 1:30 बजे गोमतीनगर स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (15950) रविवार शाम 6:40 बजे गोमतीनगर से चलेगी और मंगलवार दोपहर 12:40 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी। यह ट्रेन असम, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

    असम में इसके ठहराव मराणहाट, शिमलगुड़ी, मरियानी, फरकाटिंग, दीमापुर, दिफू, लामडिंग, होजाई, गुवाहाटी, कामाख्या, रंगिया, नलबाड़ी, बरपेटा रोड और कोकराझार पर होंगे। बिहार में यह ट्रेन न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कोचबिहार, किशनगंज, कटिहार, नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय और बरौनी से होकर उत्तर प्रदेश के हाजीपुर, छपरा, सिवान, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट और बाराबंकी तक पहुंचेगी।

    कामाख्या-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस

    दूसरी ट्रेन कामाख्या-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस है, जो असम के प्रमुख धार्मिक केंद्र कामाख्या को हरियाणा के रोहतक से जोड़ेगी। यह ट्रेन शुक्रवार रात 10 बजे कामाख्या से रवाना होकर रविवार दोपहर 2:45 बजे रोहतक पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन रविवार रात 10:10 बजे रोहतक से चलकर मंगलवार दोपहर 12:15 बजे कामाख्या पहुंचेगी। यह ट्रेन असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के कई जिलों से होकर गुजरेगी। इसके जरिए यात्रियों को कामाख्या मंदिर और वाराणसी के गंगा घाट जैसे धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी।

    यात्रियों को मिलेगा फायदा

    अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में आधुनिक सुविधाएं, बेहतर कोच डिजाइन और किफायती किराया उपलब्ध होगा। इन दोनों ट्रेनों के संचालन से पूर्वोत्तर और उत्तर भारत के बीच यात्रा सरल और सुविधाजनक होगी। इसके साथ ही व्यापार, रोजगार और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। रेलवे का यह कदम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के विजन को और मजबूत करने में मदद करेगा।

    Also Read : सोशल मीडिया पर सावधान!  एक मैसेज और उड़ गए लाखों रुपए

    Amrit Bharat Express Assam Dibrugarh Economic Development employment Gomti Nagar Kamakhya North India Northeast PM modi rail connectivity railways Rohtak Tourism Vadodara अमृत भारत एक्सप्रेस असम आर्थिक विकास उत्तर भारत कामाख्या गोमतीनगर डिब्रूगढ़ पर्यटन पीएम मोदी पूर्वोत्तर रेल कनेक्टिविटी रेलवे रोजगार रोहतक वडोदरा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसोशल मीडिया पर सावधान!  एक मैसेज और उड़ गए लाखों रुपए
    Next Article झारखंड में बढ़ेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, कितने… जानें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुनील छेत्री: भारतीय फुटबॉल का वो सितारा, जिसने गोल से लिखी अपनी कहानी

    August 3, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026

    सुनील छेत्री: भारतीय फुटबॉल का वो सितारा, जिसने गोल से लिखी अपनी कहानी

    August 3, 2026

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.