Ranchi : झारखंड के अलग-अलग जिलों में सक्रिय 87 मोस्ट वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। इसे देखते हुए झारखंड पुलिस ने इन अपराधियों की आधिकारिक सूची और तस्वीरें जारी की हैं। पुलिस का कहना है कि आम लोगों से मिलने वाली सही सूचना से इन अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है।
गंभीर मामलों में शामिल हैं अपराधी
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इन अपराधियों पर हत्या, डकैती, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। ये अपराधी सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बिहार और पश्चिम बंगाल में भी सक्रिय रहे हैं। यही वजह है कि इनकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए कठिन रही है।
जिलेवार मोस्ट वांटेड अपराधी
- रांची : लखन सिंह, मजहर अंसारी, रवि रितेश नाग, अभिषेक तिर्की, शहजाद, शहवाज मलिक
- देवघर : गौरव खबारे, शिबू मिश्रा, अंकित जोशी, अनवर अंसारी, परेश मंडल, शहदेव मंडल, रिंकू दास, महावीर मंडल
- जमशेदपुर : रंजन मिश्रा, सूरज सिंह, अनवर अली, अरुण सिंह, रोहित चंद, मो. इमरान
- चाईबासा : गुलशन बिरुली, देव कुमार बिरुली, मो. तबरेज, दानियल पॉल, विजय बिरुली, सिकंदर जामुदा, राजू गगराई, गारदी सोए, मंजीत सिंह बारी, मार्कण्डेय कुंटिया
- कोडरमा : महावीर यादव
- लोहरदगा : आलोक भगत, आशीष उरांव
- लातेहार : आशा कच्छप, दिलीप उरांव, लाखो भुइयां
- दुमका : कारु
- जामताड़ा : किशोर मंडल
- सरायकेला : मो. अफरोज, सूरज कोतवाल, मनोज गिरी, शंकर तांती, अजित प्रधान
- हजारीबाग : उमेश दास, महावीर रविदास, गुड्डू भुइयां, गणेश दास, हामिद आफताब, दानिश खान, विनोद सिंह, रणजीत सिंह, जितेंद्र महतो, संतोष सिंह, मुकेश सिंह, लुकमान अंसारी, तौफीक अंसारी।
दूसरे राज्यों से जुड़े अपराधी
सूची में झारखंड के बाहर के अपराधियों के नाम भी हैं।
- बिहार के कई अपराधी इसमें शामिल हैं।
- हरियाणा से एक अपराधी का नाम सामने आया है।
- पश्चिम बंगाल के भी कुछ अपराधी सूची में हैं।
- फरीदाबाद से एक अपराधी की तलाश जारी है।
पुलिस की जनता से अपील
झारखंड पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी को इन अपराधियों से जुड़ी कोई जानकारी मिले, तो फौरन पुलिस को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि जनता के सहयोग से ही इन 87 मोस्ट वांटेड अपराधियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सकता है।
Also Read : देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पीएम ने दिखाई हरी झंडी, देवघर से कामाख्या यात्रा को मिलेगा नया रफ्तार


