Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में आज झारखंड बंद, 30 आदिवासी संगठनों ने किया आह्वान
    झारखंड

    पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में आज झारखंड बंद, 30 आदिवासी संगठनों ने किया आह्वान

    Team JoharBy Team JoharJanuary 17, 2026Updated:January 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में आदिवासी संगठनों ने आज यानी शनिवार को झारखंड बंद का आह्वान किया है। संगठनों का कहना है कि यह हत्या किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि जमीन, जंगल और जल की रक्षा के लिए उठने वाली आवाज को दबाने की साजिश है। बंद को सफल बनाने के लिए शुक्रवार शाम राज्य के कई जिलों में मशाल जुलूस निकाले गए। बंद को देखते हुए रांची, खूंटी समेत कई जिलों में एहतियातन आज स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही है।

    सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    बंद को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। विभिन्न जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने अब तक इस मामले में सात आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। हालांकि मुख्य साजिशकर्ता, शूटर और जमीन माफिया अब भी फरार बताए जा रहे हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

    कई संगठनों का समर्थन

    झारखंड बंद को आदिवासी समन्वय समिति खूंटी, आदिवासी बचाओ मोर्चा, मानकी मुंडा संघ चाईबासा, आदिवासी जनपरिषद, आदिवासी महासभा, केंद्रीय सरना समिति, आदिवासी बचाओ युवा मोर्चा, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, सरना सोंगोम समिति, एदेल सांगा पड़हा समिति, राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा, संयुक्त बाइस पड़हा, नगड़ी जमीन बचाओ समिति, आदिवासी अधिकार संरक्षण समिति, आदिवासी लोहरा समाज, भारत मुंडा समाज, महली जनजातीय विकास मंच, मांझी परगना सरदार महासभा जामताड़ा, झारखंड प्रदेश आदिवासी सरना-पड़हा समाज, झारखंड आदिवासी संयुक्त मोर्चा, आदिवासी छात्रसंघ, कांके रोड सरना समिति, संपूर्ण आदिवासी समाज तमाड़ सहित कई अन्य संगठनों का समर्थन मिला है। प्रशासन ने आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, बंद समर्थक संगठनों ने दोहराया है कि जब तक हत्या के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

    Also Read : झारखंड में सोना महंगा, चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले जान लें ताजा रेट

    Breaking news jharkhand Jharkhand bandh today Jharkhand is observing a bandh today in protest against the murder of Padha Raja Soma Munda. Jharkhand news Padha Raja Soma Munda murder case आज झारखंड बंद झारखंड झारखंड न्यूज पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में आज झारखंड बंद ब्रेकिंग न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में सोना महंगा, चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले जान लें ताजा रेट
    Next Article खूंटी में झारखंड बंद को लेकर प्रशासन सतर्क, जगह-जगह दंडाधिकारी तैनात

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार में पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज, डीआईजी बोले- तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी

    June 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    June 17, 2026

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026

    लातेहार में पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज, डीआईजी बोले- तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी

    June 17, 2026

    सीएम हेमंत के विजन से बदली किस्मत, झारखंड की महिलाओं और किसानों को मिला लंदन-दुबई का बाजार

    June 17, 2026

    बंद घर का ताला तोड़ उड़ा डाले पांच लाख के जेवर, केदारनाथ यात्रा पर गया परिवार

    June 17, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.