Johar Live Desk : यूट्यूब ने अपने सर्च सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है ताकि यूज़र्स जल्दी और आसानी से सही कंटेंट ढूंढ सकें। लंबे समय से यूज़र्स की शिकायत थी कि सर्च रिज़ल्ट्स में Shorts, लंबे वीडियो और दूसरे फॉर्मेट्स एक साथ दिखते हैं, जिससे मनचाहा वीडियो ढूंढना मुश्किल हो जाता था। इस समस्या को देखते हुए यूट्यूब ने अपने एडवांस सर्च फिल्टर्स को आसान और साफ बनाया है। अब Type कैटेगरी में नया Shorts फिल्टर जुड़ गया है। यूज़र अब चुन सकते हैं कि उन्हें सिर्फ Shorts देखने हैं या लंबे वीडियो। इससे लंबे वीडियो ढूंढना पहले से आसान हो जाएगा।
YouTube updates search filters 👀
(new vs old) pic.twitter.com/eM6SuAPruC
— ㆅ (@howfxr) January 8, 2026
सर्च रिज़ल्ट्स के Sort By मेन्यू का नाम बदलकर Prioritise कर दिया गया है। इसके साथ View count ऑप्शन का नाम बदलकर Popularity कर दिया गया है। Popularity सिर्फ व्यूज़ पर नहीं बल्कि वॉच टाइम, वीडियो क्वालिटी और सर्च से रिलिवेंस पर भी निर्भर करता है। कुछ पुराने फिल्टर्स जैसे Upload Date – Last Hour और Sort by Rating अब हटा दिए गए हैं, क्योंकि ये सही तरीके से काम नहीं कर रहे थे। वहीं, Today, This Week, This Month और This Year जैसे फिल्टर्स अभी भी उपलब्ध रहेंगे।
फिल्टर मेन्यू में भी बदलाव किए गए हैं। अब Type सेक्शन में Videos, Shorts, Channels, Playlists और Movies साफ दिखाई देंगे। Duration फिल्टर में Under 3 minutes, 3 to 20 minutes और Over 20 minutes के विकल्प मिलेंगे। Live, HD और 4K फिल्टर्स पहले की तरह रहेंगे। यूट्यूब का यह नया सर्च सिस्टम वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि इस बदलाव का मकसद सर्च एक्सपीरियंस को तेज, स्मूद और यूज़र फ्रेंडली बनाना है।
Also Read : नगर निकाय चुनाव के लिए महापौर और अध्यक्ष पदों के आरक्षण की अधिसूचना जारी


