Ranchi : रांची में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। IAS अधिकारी छवि रंजन को NRHM निदेशक के पद से हटाकर स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में तैनात किया गया है। यह आदेश आज जारी किया गया।
हालांकि, हाल ही में छवि रंजन का निलंबन रद्द होने के बाद उन्हें NRHM निदेशक बनाया गया था, लेकिन कुछ ही दिनों में उनका फिर से तबादला कर दिया गया। अब उन्हें स्वास्थ्य विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है। इस बदलाव को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा चल रही है, लेकिन सरकार ने इसके पीछे की वजह अभी तक सार्वजनिक नहीं की है।

Also Read : नगर निकाय चुनावों में देरी पर भाजपा का महाधरना, चुनाव की तिथियों की तुरंत घोषणा की मांग

