Chamoli : ज्योर्तिमठ के औली रोड के पास स्थित सेना कैंप में अचानक भयंकर आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कैंप में मौजूद जवान और आसपास के लोग घबरा गए। मौके पर तुरंत सेना के जवानों और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग को फैलने से रोकने की कोशिश में जुट गई। लेकिन आग इतनी विकराल थी कि इसे बुझाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
सूत्रों के अनुसार, यह आग सेना के स्टोर में लगी थी, जिसमें प्लास्टिक का सामान और अन्य सामग्री रखी हुई थी। इसके अलावा कैंप के पास सुखी घास के खेत भी हैं, जिससे आग तेजी से फैल गई। तेज हवा की वजह से आग पर काबू पाना और मुश्किल हो गया। पुलिस और फायर सर्विस की टीम अब धीरे-धीरे आग को पूरी तरह नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है।


