Johar Live Desk : रविवार को कई लोग ‘संडे स्पेशल’ के रूप में चिकन, मटन और मछली जैसी नॉनवेज डिशेज का आनंद लेते हैं। इनमें से चिकन और मटन लिवर लोगों की पसंदीदा डिश बन गई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार लिवर में आयरन, विटामिन A, B12, B9 और जिंक भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को ताकत और एनर्जी देने के साथ मसल्स बनाने में मदद करते हैं।
किसे खाना फायदेमंद है
एनीमिया के मरीज: लिवर में आयरन भरपूर होता है, जो शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने और एनर्जी बढ़ाने में मदद करता है।
आंखों की सेहत: विटामिन A आंखों को स्वस्थ रखता है और दृष्टि सुधारने में मदद करता है।
इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार: नियमित सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
दिमाग और नर्व फंक्शन: विटामिन B12 और कोलीन दिमाग की सेहत और याददाश्त के लिए जरूरी हैं।
ज्यादा खाने से खतरा
लिवर में विटामिन A अधिक मात्रा में होता है। 100 ग्राम लिवर खाने से रोजाना की जरूरत से 10 गुना ज्यादा विटामिन A मिल सकता है, जिससे टॉक्सिसिटी का खतरा रहता है।
प्रेग्नेंट महिलाओं को ज्यादा लिवर खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह जन्मजात कमियों का कारण बन सकता है।
लिवर शरीर में भारी धातुओं को फिल्टर करता है। ज्यादा सेवन से किडनी, हड्डियों और हृदय को नुकसान हो सकता है।
सही मात्रा
एक्सपर्ट्स के अनुसार हफ्ते में 50-75 ग्राम लिवर खाना सुरक्षित माना जाता है।
छोटे बच्चों को खासकर 6 महीने से कम उम्र में लिवर नहीं देना चाहिए।
लिवर ऑयल या विटामिन A कैप्सूल के साथ लिवर न खाएं, वरना टॉक्सिसिटी का खतरा बढ़ सकता है।
सावधानी
लिवर पकाने से पहले फैट और टिश्यू हटाएं।
अच्छे से धोकर और पूरी तरह से पका कर ही परोसें, ताकि किसी भी हानिकारक बैक्टीरिया से बचा जा सके।
डिस्क्लेमर: इस समाचार में दी गई जानकारी स्वास्थ्य संबंधित सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी व्यक्ति के व्यक्तिगत इलाज, दवा या डायट का विकल्प नहीं है। किसी भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या या एलर्जी, प्रेग्नेंसी, पुरानी बीमारियों आदि की स्थिति में डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।


