Johar Live Desk : देश के महान उद्योगपति और टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा की जयंती पर रविवार को देशभर के कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू सहित कई नेताओं ने उनके योगदान को याद किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि रतन टाटा ने ईमानदारी और करुणा के साथ भारतीय उद्योग को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उद्योग और समाज सेवा के जरिए रतन टाटा ने सच्ची सफलता का अर्थ समझाया और उनकी विरासत आत्मनिर्भर भारत को प्रेरित करती रहेगी।
Tributes to Ratan Tata Ji on his Jayanti who reshaped Indian enterprise with integrity and compassion. From building indigenous industry to selfless philanthropy, he showed that true success lies in service to the nation. His legacy will inspire a self-reliant Bharat.
— Amit Shah (@AmitShah) December 28, 2025
बीजेपी नेता नितिन नवीन ने कहा कि रतन टाटा ने भारतीय व्यापार की श्रेष्ठ परंपराओं को अपनाया और युवाओं के लिए प्रेरणा बने। उन्होंने साबित किया कि सफलता तभी सार्थक है, जब वह दया और विनम्रता पर आधारित हो।
We remember the visionary business leader Ratan Tata Ji on his jayanti today.
He embodied the finest traditions of Indian enterprise, guided by unwavering values of integrity, excellence, and service. For the youth, he was a beacon of inspiration, proving that success is most… pic.twitter.com/3cwCYG8X1C
— Nitin Nabin (@NitinNabin) December 28, 2025
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रतन टाटा को भारतीय औद्योगिक प्रगति का मजबूत स्तंभ बताया और कहा कि उन्होंने उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। वहीं नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने उनके नेतृत्व, नवाचार और करुणा के साथ किए गए कार्यों की सराहना की।
भारत की औद्योगिक प्रगति में अतुलनीय योगदान देने वाले महान उद्योगपति, टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ!
आदरणीय रतन टाटा जी ने भारतीय उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। वे देश के विकास के लिए सदैव समर्पित रहे और समाज में सकारात्मक बदलाव… pic.twitter.com/K2Ieiqk4WC
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 28, 2025
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने रतन टाटा को दूरदर्शी और संवेदनशील नेता बताते हुए कहा कि उनका जीवन समाज सेवा और उत्कृष्ट कार्यों के लिए समर्पित रहा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रतन टाटा ने भारत में उद्यम और उद्यमिता को नई गति दी और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई।
Fondly remembering Shri Ratan Tata Ji on his birth anniversary. A visionary industrialist and compassionate leader, he devoted his life to business excellence and philanthropy. His integrity, humility, and commitment to society will continue to inspire us all. My humble tributes… pic.twitter.com/YRelNVlcJl
— N Chandrababu Naidu (@ncbn) December 28, 2025
Also Read : हिट एंड रन में चली गई एक शिक्षक की जान


