Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जामताड़ा में झामुमो का धरना प्रदर्शन, ‘VB-G RAM G’ का हुआ विरोध
    झारखंड

    जामताड़ा में झामुमो का धरना प्रदर्शन, ‘VB-G RAM G’ का हुआ विरोध

    Team JoharBy Team JoharDecember 27, 2025Updated:December 27, 2025No Comments2 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झामुमो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय समिति के निर्देश पर शनिवार को जिला कमेटी की ओर से समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन केंद्र सरकार द्वारा लाए गए VB-G RAM G बिल के विरोध में आयोजित किया गया।

    धरना प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता प्रोफेसर कैलाश प्रसाद साव ने किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाकर नया कानून लाया है, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि इस कानून के जरिए मजदूरों के साथ अन्याय किया जा रहा है। झामुमो केंद्रीय समिति के निर्देश पर यह आंदोलन किया जा रहा है और जब तक यह बिल वापस नहीं लिया जाता, तब तक पार्टी सड़क से लेकर सदन तक विरोध जारी रखेगी।

    पार्टी के जिला सचिव परेश चंद्र महतो ने केंद्र सरकार पर मनमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता पर जबरन गलत कानून थोपा जा रहा है और दमनकारी नीतियों के जरिए गरीबों, आदिवासियों, पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यकों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि झामुमो कार्यकर्ता शिबू सोरेन के सपनों को टूटने नहीं देंगे और सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य के विकास को बाधित नहीं होने देंगे।

    धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता रविंद्रनाथ दूबे, आनंद टुडू, प्रदीप मंडल, असित मंडल, सागीर खान, इम्तियाज अंसारी, मेरी मरांडी, सफीक अंसारी, मदन मुर्मू, अनूप पांडे, लालू अंसारी, सुभाष मिर्धा, देवीसन हांसदा, इमरान अंसारी समेत सैकड़ों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Also Read : CWC की बैठक : मनरेगा, चुनाव और SIR पर हुई चर्चा

    VB-G and Ram-G led a JMM protest in Jamtara against the bill. वीबी-जी और राम-जी बिल के विरोध में जामताड़ा में झामुमो का धरना प्रदर्शन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCWC की बैठक : मनरेगा, चुनाव और SIR पर हुई चर्चा
    Next Article चांडिल के इस नदी में मिला अज्ञात शव, पुलिस जुटी जांच में

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत दिपके समेत तीन नेताओं को इन शर्तों मिली है रिहाई

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः लापता मजदूरों की तलाश में निकला मिशन बदलाव संगठन, अब तक 50 मजदूरों के गायब होने की सूचना, संख्या बढ़ने की आशंका

    October 11, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टीगेशनः एसीबी ने भ्रष्टाचार के 216 मामलों में से 43 में की जांच पूरी, लेकिन केस दर्ज करने की नहीं मिली अनुमति

    October 11, 2026
    Latest Posts

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.