Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Sep, 2025 ♦ 11:38 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»गुजरात: राजकोट के कोविड अस्पताल में आग से पांच मरीजों की जलकर मौत
    देश

    गुजरात: राजकोट के कोविड अस्पताल में आग से पांच मरीजों की जलकर मौत

    Team JoharBy Team JoharNovember 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    राजकोट। गुजरात के राजकोट में शुक्रवार अल सुबह एक निजी कोविड अस्पताल में भीषण आग लगने से पांच मरीजों की जिंदा जलकर मौत हो गई। कई अन्य मरीज भी झुलस गए, उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग का कारण अभी पता नहीं चल सका है।

    यह दर्दनाक घटना राजकोट के मावड़ी इलाके में स्थित शिवानंद अस्पताल के आईसीयू में हुई। कोविड अस्पताल होने की वजह से अस्पताल के आईसीयू में 11 मरीज भर्ती थे। इन्हें मिलाकर अस्पताल में कुल 33 मरीज भर्ती थे। कई मरीज आग की ऊंची लपटों में घिरकर झुलस गए। उन्हें घायल अवस्था में दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
    आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया है कि आग की शुरुआत अस्पताल के आईसीयू से हुई थी।  

    घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, ‘राजकोट के एक अस्पताल में आग लगने से जानमाल के नुकसान से बेहद दुखी हूं। मेरी सांत्वना उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता सुनिश्चित कर रहा है।’

    Crime news Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसर्वे में खुलासा: घूसखोरी में भारत के लोग एशिया में नंबर 1, अपने काम के लिए निजी संबंधों का करते हैं इस्तेमाल
    Next Article पलामू में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

    Related Posts

    टेक्नोलॉजी

    Samsung Galaxy Tab A11 भारत में लॉन्च, कीमत 12,999 रुपये से शुरू

    September 24, 2025
    देश

    फीस बढ़ोतरी के खिलाफ JNU में छात्रों का हंगामा, प्रशासन को IHA बैठक टालनी पड़ी

    September 24, 2025
    कारोबार

    घरेलू शेयर बाजार पर ग्लोबल कमजोरी का असर, सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले

    September 24, 2025
    Latest Posts

    सीमांचल में ओवैसी की एंट्री से गर्माई बिहार की सियासत, बोले– “हम सत्ता नहीं, अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं”

    September 24, 2025

    Samsung Galaxy Tab A11 भारत में लॉन्च, कीमत 12,999 रुपये से शुरू

    September 24, 2025

    अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला भिक्षुक की मौ’त

    September 24, 2025

    फीस बढ़ोतरी के खिलाफ JNU में छात्रों का हंगामा, प्रशासन को IHA बैठक टालनी पड़ी

    September 24, 2025

    एशिया कप 2025: भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर-4 का बड़ा मुकाबला आज

    September 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.