Purnea : महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा बिहार और झारखंड की सभी महिंद्रा डीलरशिप में कार्यरत कर्मचारियों के लिए कौशल आधारित प्रतियोगिता “उस्तादों का उस्ताद – महासंग्राम” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य डीलरशिप स्टाफ की तकनीकी जानकारी, समस्या समाधान क्षमता और भविष्य की ऑटोमोटिव तकनीक के प्रति उनकी तैयारी को परखना था।
यह प्रतियोगिता विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पूर्णिया में आयोजित की गई, जो महिंद्रा ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की सिस्टर ऑर्गेनाइजेशन है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी सुविधाओं के कारण प्रतियोगिता को व्यावहारिक रूप से सफल बनाया गया।
महासंग्राम में नए वाहन प्लेटफॉर्म, एडवांस इंजन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल सिस्टम, सेफ्टी फीचर्स, डिजिटल डायग्नोस्टिक टूल्स, BS6 फेज-2 मानक, OBD सिस्टम, ECU और TCU जैसे विषयों पर आधारित चुनौतियां रखी गईं। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों की फॉल्ट डायग्नोसिस और समस्या समाधान की क्षमता का मूल्यांकन किया गया।
महिंद्रा ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि डीलरशिप टीम की तकनीकी दक्षता और भविष्य की तैयारी ही बढ़ती प्रतिस्पर्धा का मजबूत जवाब है। कार्यक्रम में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स के एमडी श्री ब्रजेश मिश्रा और श्री राजेश मिश्रा की उपस्थिति ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। वहीं, असराफुल मंडल, मनीता ठाकुर, चिरंजीवी, राकेश, सुजाता, शहजादा और आशुतोष चंद्र मिश्रा ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
इस प्रतियोगिता ने यह साबित किया कि महिंद्रा की डीलरशिप टीमें तकनीकी रूप से सक्षम हैं और आने वाली ऑटोमोटिव तकनीकों के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
Also Read : नए साल में रेलवे का झटका: 18 मेमू ट्रेनें रद्द, प्रीमियम ट्रेनें भी लेट


