Johar Live Desk : बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही बीती रात मुंबई में एक सड़क हादसे का शिकार हो गईं। जानकारी के मुताबिक, नशे में धुत एक ड्राइवर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसा उस समय हुआ जब नोरा डीजे डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट में शामिल होने जा रही थीं।
मुंबई पुलिस के अनुसार, इस हादसे में नोरा फतेही को कोई चोट नहीं आई। एहतियात के तौर पर उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई। पुलिस ने नशे में गाड़ी चलाने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
हादसे की खबर सामने आते ही फैंस चिंतित हो गए, लेकिन नोरा के सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद सोशल मीडिया पर उनके लिए शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही इन दिनों अपने करियर के अच्छे दौर में हैं। वह जल्द ही फिल्म ‘केडी – द डेविल’ और ‘कंचना 4’ में नजर आएंगी, जो साल 2026 में रिलीज होने वाली हैं।


