Johar Live Desk : पीएम नरेंद्र मोदी 20 और 21 दिसंबर को असम के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे राज्य में करीब 15,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे।
पीएम 20 दिसंबर को दोपहर लगभग 3 बजे गुवाहाटी पहुंचेंगे और नई टर्मिनल बिल्डिंग का निरीक्षण करेंगे। इस अवसर पर वे लोगों को संबोधित भी करेंगे। यह नई टर्मिनल असम की कनेक्टिविटी, आर्थिक विकास और वैश्विक संपर्क को मजबूत करेगी। नई इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग करीब 1.4 लाख वर्ग मीटर में फैली है और इसे सालाना 1.3 करोड़ यात्रियों को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें रनवे, एप्रन और टैक्सी सिस्टम सहित कई आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गई हैं।
Some more glimpses of the new terminal building of the Lokapriya Gopinath Bardoloi International Airport in Guwahati. pic.twitter.com/BWSv7NPZhi
— Narendra Modi (@narendramodi) December 19, 2025
यह भारत का पहला नेचर-थीम आधारित एयरपोर्ट टर्मिनल है, जिसका डिजाइन असम की जैव विविधता और सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित है। ‘बैम्बू ऑर्किड’ थीम पर बने इस टर्मिनल में नॉर्थईस्ट के स्थानीय बांस का इस्तेमाल किया गया है। यहां ‘स्काई फॉरेस्ट’ भी बनाया गया है, जिसमें करीब एक लाख देसी पौधे लगाए गए हैं। टर्मिनल में आधुनिक तकनीक से लैस सुविधाएं जैसे फुल-बॉडी स्कैनर, डिजीयात्रा आधारित कॉन्टैक्टलेस ट्रैवल, ऑटोमेटेड बैगेज हैंडलिंग और एआई आधारित संचालन शामिल हैं, जिससे यात्रियों को तेज और सुरक्षित सेवाएं मिलेंगी।
21 दिसंबर को पीएम सुबह करीब 9:45 बजे असम आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देने शहीद स्मारक जाएंगे। इसके बाद वे डिब्रूगढ़ के नामरूप में ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कॉर्पोरेशन लिमिटेड परिसर में नए अमोनिया-यूरिया फर्टिलाइजर प्रोजेक्ट का भूमिपूजन करेंगे। करीब 10,600 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह प्रोजेक्ट किसानों के लिए लाभकारी होगा। इससे उर्वरकों की उपलब्धता बढ़ेगी, आयात पर निर्भरता कम होगी और क्षेत्र में रोजगार व आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
I will reach Guwahati, Assam tomorrow, 20th December. In the afternoon, the new terminal building of the Lokapriya Gopinath Bardoloi International Airport will be inaugurated. This is a major boost to Assam’s infrastructure. Increased capacity means better ‘Ease of Living’ and a… pic.twitter.com/Rtn1jMVs0P
— Narendra Modi (@narendramodi) December 19, 2025
Also Read : झारखंड में बढ़ी ठंड और कोहरे की मार, 13 जिलों में येलो अलर्ट


