Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 May, 2026 ♦ 3:26 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»डकैती के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, हथियार और गोलियां जब्त
    चाईबासा

    डकैती के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, हथियार और गोलियां जब्त

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डकैती
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा के गुवा थाना अंतर्गत बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में हुई डकैती कांड में पुलिस ने हथियार के साथ जमशेदपुर के एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसका नाम करण कुमार महतो बताया गया। करीब 24 साल के करण के पास से पुलिस ने एक सिल्वर रंग के देशी कट्टा, एक ऑटोमैटिक पिस्टल, दो खाली मैगजीन, 7.65 एमएम के 41 जिंदा गोली, 9 एमएम के 10 जिंदा गोली, 8 एमएम के 9 जिंदा गोली और मोबाइल फोन बरामद किया है।

    शुक्रवार को एसडीपीओ अजय करकेटा ने मीडिया बताया कि एसपी को 19 दिसंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि माह अक्टूबर में बड़ाजामदा निवासी अनिल चौरसिया के घर हुई डकैती में प्रयुक्त हथियार और गोली पहुंचाने के लिए एक व्यक्ति बड़ाजामदा आ रहा है। इस डकैती में अपराधियों ने ढाई लाख रुपये नकद, लगभग 90 हजार रुपये कीमत के सोने का ब्रेसलेट और करीब 80 हजार रुपये की सोने की चेन लूट ली थी। इस संबंध में गुवा (बड़ाजामदा ओपी) थाने में मामला दर्ज किया गया था, जिसमें पूर्व में पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

    गुप्त सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए एसपी के निर्देश पर किरीबुरु एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरितो कार्रवाई करते हुए बड़ाजामदा बस स्टैंड के पास से जमशेदपुर निवासी करण कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित के पास से डकैती कांड में प्रयुक्त किए जाने वाले हथियार और बड़ी मात्रा में जिंदा गोलियां बरामद की गयी।

    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार करण कुमार महतो, डकैती कांड में जेल भेजे गए अभियुक्त दीपक महतो का भतीजा है और वह हथियार और गोली कांड के वांछित आरोपी बड़ाजामदा निवासी राजू लोहार को देने के लिए आ रहा था। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

    इस कार्रवाई में किरीबुरु एसडीपीओ अजय केरकेट्टा, बड़ाजामदा ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव, चंद्रशेखर, धनंजय सिंह और सशस्त्र बल शामिल थे।

    Also Read : CM हेमंत सोरेन से मिली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने वाली झारखंड क्रिकेट टीम

    Police arrested a man accused of robbery and seized weapons and ammunition. डकैती डकैती के आरोपी को पुलिस ने दबोचा हथियार और गोलियां जब्त
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleNCERT ने नॉन-टीचिंग पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन शुरू
    Next Article गोड्डा के मजदूर की तेलंगाना में मौ’त, गया था काम करने

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में अलर्ट : बिना अनुमति कॉपी-स्कैनिंग पर रोक, अफसरों पर कड़ी नजर

    May 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के छात्र ने की खुद’कुशी, कमरे में मिला सु’साइड नोट

    May 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ड्रोन तकनीक से सशक्त हुई धनबाद पुलिस, हाईटेक निगरानी की शुरुआत

    May 4, 2026
    Latest Posts

    बंगाल में अलर्ट : बिना अनुमति कॉपी-स्कैनिंग पर रोक, अफसरों पर कड़ी नजर

    May 4, 2026

    सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के छात्र ने की खुद’कुशी, कमरे में मिला सु’साइड नोट

    May 4, 2026

    ड्रोन तकनीक से सशक्त हुई धनबाद पुलिस, हाईटेक निगरानी की शुरुआत

    May 4, 2026

    बंगाल में खिला कमल, पीएम मोदी बोले- जनशक्ति की ऐतिहासिक जीत

    May 4, 2026

    हजारीबाग कोषागार घोटाला में CID की कार्रवाई तेज, SIT ने एक और आरोपी दबोचा

    May 4, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.