Johar Live Desk : रेल कोच फैक्ट्री (RCF), कपूरथला ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 550 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इन पदों में फिटर, वेल्डर, पेंटर, कारपेंटर, इलेक्ट्रिशियन, AC & रेफ्रिजरेशन मैकेनिक, मोटर व्हीकल मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक और मशीनिस्ट शामिल हैं।
उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र होना जरूरी है। आयु सीमा 15 से 24 साल के बीच निर्धारित है, जबकि SC/ST को 5 साल, OBC को 3 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से होगी। स्टाइपेंड अप्रेंटिस एक्ट के नियमों के अनुसार मिलेगा। आवेदन शुल्क सामान्य और OBC वर्ग के लिए 100 रुपये है, जबकि SC, ST, PwBD और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
इच्छुक उम्मीदवार RCF की आधिकारिक वेबसाइट rcf.indianrailways.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद आवश्यक क्रेडेंशियल और दस्तावेज़ दर्ज कर फॉर्म सबमिट करना होगा। आवेदन के बाद प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।


