Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 May, 2026 ♦ 6:12 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»शिक्षा विभाग का घूसखोर क्लर्क चढ़ा एसीबी के हत्थे
    जामताड़ा

    शिक्षा विभाग का घूसखोर क्लर्क चढ़ा एसीबी के हत्थे

    Team JoharBy Team JoharDecember 18, 2025Updated:December 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एसीबी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जामताड़ा में बड़ी कार्रवाई करते हुए समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय के क्लर्क सौरभ सिन्हा को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर वेतन भुगतान की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

    मिली जानकारी के अनुसार, नाला प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत संकुल साधन सेवी रास बिहारी से वेतन भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए क्लर्क ने रिश्वत की मांग की थी। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एसीबी की टीम जामताड़ा डीएससी कार्यालय स्थित समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय पहुंची।

    कार्रवाई के दौरान एसीबी टीम ने पहले कार्यालय की जांच और फोटोग्राफी की। इसके बाद आरोपी को एक बाल्टी में रखे पानी में हाथ डालने को कहा गया। जैसे ही उसने हाथ डाला, पानी का रंग बदल गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। इसके बाद टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई के लिए दुमका ले गई।

    इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। कार्यालय के कर्मचारी और अधिकारी इधर-उधर भागते नजर आए। बताया जा रहा है कि आरोपी क्लर्क विभाग में प्रभावशाली माना जाता था और छोटे कर्मचारियों को अक्सर परेशान करता था।

    एसीबी की इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग कार्यालय के बाहर संवेदकों की भीड़ जुट गई। लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए और कार्रवाई की सराहना की। संवेदकों का कहना है कि जिले में रिश्वतखोरी बढ़ गई है और ऐसे मामलों में एसीबी की सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है।

    Also Read : RCF कपूरथला अप्रेंटिस भर्ती 2025: ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

    ACB takes action in Jamtara clerk arrested for accepting bribe. जामताड़ा में एसीबी की कार्रवाई रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार शिक्षा विभाग का घूसखोर क्लर्क चढ़ा ACB के हत्थे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRCF कपूरथला अप्रेंटिस भर्ती 2025: ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ऐलान- झारखंड को जल्द मिलेगी नई मेडिकल यूनिवर्सिटी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE EXPOSE : गृह सचिव के बदले संयुक्त सचिव ने दी मुकदमा की अनुमति, पोटा केस में 24 वर्ष बाद नक्सली निर्दोष घोषित

    May 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में शपथ ग्रहण से पहले शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

    May 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एचईसी कर्मियों को नहीं मिल रहीं मूल सुविधाएं, राष्ट्रपति और श्रम मंत्री को भेजा गया पत्र

    May 6, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE EXPOSE : गृह सचिव के बदले संयुक्त सचिव ने दी मुकदमा की अनुमति, पोटा केस में 24 वर्ष बाद नक्सली निर्दोष घोषित

    May 7, 2026

    बंगाल में शपथ ग्रहण से पहले शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

    May 7, 2026

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026

    एचईसी कर्मियों को नहीं मिल रहीं मूल सुविधाएं, राष्ट्रपति और श्रम मंत्री को भेजा गया पत्र

    May 6, 2026

    चंदन बेसरा ह’त्याकांड का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौ’त के घाट, गिरफ्तार

    May 6, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.