Johar Live Desk : इंडिया के सबसे पॉपुलर स्टार कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज 11 दिसंबर को अपनी शादी की आठवीं सालगिरह मना रहे हैं। कपल ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में ड्रीमी वेडिंग की थी। अब विराट और अनुष्का दो बच्चों के माता-पिता भी हैं। इस मौके पर फैंस ने सोशल मीडिया पर कपल को ढेरों शुभकामनाएं दीं।
विराट-अनुष्का की लव स्टोरी
विराट और अनुष्का पहली बार 2013 में एक विज्ञापन शूट के दौरान मिले थे। उस समय विराट नर्वस थे क्योंकि उन्हें एक्टिंग का ज्यादा अनुभव नहीं था। इस शूट के बाद दोनों की दोस्ती हुई और साल 2014 में टीम इंडिया के साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आईं। मेलबर्न में विराट ने मैच में सेंचुरी लगाई और इसी दौरान उन्होंने अनुष्का को फ्लाइंग किस किया था। इसके कुछ साल बाद, 11 दिसंबर 2017 को दोनों ने शादी कर ली। कपल ने 2021 में बेटी वामिका का स्वागत किया और 2024 में बेटे अकाय का जन्म हुआ।
विराट-अनुष्का की कमाई और नेटवर्थ
अनुष्का शर्मा ने 2008 में फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट और अनुष्का की संयुक्त नेटवर्थ 1300 करोड़ रुपये है।
विराट कोहली की नेटवर्थ लगभग 1010 करोड़ रुपये है। वह टेस्ट मैच में 15 लाख, वनडे में 6 लाख और टी20 में 3 लाख रुपये फीस लेते हैं। आईपीएल से उन्हें 21 करोड़ रुपये प्रति सीजन मिलते हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट से विराट प्रति डील 7.5 से 10 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। सोशल मीडिया पर वह इंस्टाग्राम पोस्ट से 8.9 करोड़ और एक्स पोस्ट से 2.5 करोड़ रुपये कमाते हैं।
अनुष्का शर्मा की नेटवर्थ लगभग 255 करोड़ रुपये है। वह प्रति फिल्म 7 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं और ब्रांड एंडोर्समेंट से सालाना 5 से 10 करोड़ रुपये कमाती हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट से उन्हें 95 लाख रुपये तक की कमाई होती है।
अनुष्का का वर्कफ्रंट
अनुष्का शर्मा साल 2018 से फिल्मी पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। उन्होंने 2018 में फिल्म जीरो, 2020 में प्रोड्यूस की फिल्म बुलबुल और 2022 में फिल्म काला में कैमियो किया। फिलहाल वह चकदा एक्सप्रेस में महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का रोल करने वाली हैं।
विराट का हालिया प्रदर्शन
विराट कोहली ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में 300 रन बनाए, जिसमें दो सेंचुरी और एक नाबाद अर्धशतक शामिल था। उनकी इस शानदार प्रदर्शन की मदद से टीम इंडिया ने सीरीज जीत हासिल की और विराट को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।


