Ranchi : खोरधा रोड मंडल के अंतर्गत राज आठगड़ स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रांची रेल मंडल से चलने वाली कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। रेलवे ने इन ट्रेनों का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। निर्धारित तिथियों में ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी।
इन ट्रेनों का बदला रूट
- ट्रेन संख्या 02831 – धनबाद–भुवनेश्वर स्पेशल
यात्रा तिथि : 12 से 19 दिसंबर 2025
पहले का मार्ग : कोटशिला–रांची–नुआगा–राउरकेला–झारसुगुड़ा–संबलपुर सिटी–केरेजांग–राज आठगड़–भुवनेश्वर
नया मार्ग : कोटशिला–मूरी–चांडिल–सीनी–राजखरसावां–जरोली–नयागढ़–जखपुरा–कटक–भुवनेश्वर
- ट्रेन संख्या 02832 – भुवनेश्वर–धनबाद स्पेशल
यात्रा तिथि : 11 से 19 दिसंबर 2025
पहले का मार्ग : भुवनेश्वर–राज आठगड़–केरेजांग–संबलपुर सिटी–झारसुगुड़ा–राउरकेला–नुआगा–रांची–कोटशिला
नया मार्ग : भुवनेश्वर–कटक–जखपुरा–नयागढ़–जरोली–राजखरसावां–सीनी–चांडिल–मूरी–कोटशिला
- ट्रेन संख्या 22805 – भुवनेश्वर–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (वाया मूरी)
यात्रा तिथि : 13 दिसंबर 2025
पहले का मार्ग : भुवनेश्वर–बारंग–नराज मार्थापुर–राज आठगड़–केरेजांग–झारसुगुड़ा–राउरकेला–चांडिल–मूरी–कोटशिला–राजाबेड़ा–गोमो
नया मार्ग: भुवनेश्वर–बारंग–नराज मार्थापुर–कपिलास रोड–जाजपुर केन्दुझर रोड–भद्रक–हिजली–मेदिनीपुर–आद्रा–भोजूडीह–खानूडीह–गोमो
- ट्रेन संख्या 22806 – आनंद विहार टर्मिनल–भुवनेश्वर एक्सप्रेस (वाया मूरी)
यात्रा तिथि: 15 दिसंबर 2025
पहले का मार्ग : गोमो–राजाबेड़ा–कोटशिला–मूरी–चांडिल–राउरकेला–झारसुगुड़ा–केरेजांग–राज आठगड़–नराज मार्थापुर–बारंग–भुवनेश्वर
नया मार्ग : गोमो–खानूडीह–भोजूडीह–आद्रा–मेदिनीपुर–हिजली–भद्रक–जाजपुर केन्दुझर रोड–कपिलास रोड–नराज मार्थापुर–बारंग–भुवनेश्वर
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपने ट्रेन रूट की जानकारी अवश्य चेक करें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Also Read : विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मनाई 8वीं शादी की सालगिरह, फैंस ने दी बधाई


