Patna : राजद नेता लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव फिर खबरों में हैं। इस बार कारण गलत है। उनके निजी आवास का बिजली बिल पिछले तीन साल से बकाया है। बिजली विभाग के मुताबिक, कुल बकाया रकम 3.56 लाख रुपये है।
बिजली विभाग ने बताया कि तेज प्रताप के घर का आखिरी भुगतान 20 जुलाई 2022 को 1.04 लाख रुपये किया गया था। इसके बाद कोई किस्त नहीं जमा हुई, लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं काटा गया है। नवंबर 2025 तक बकाया राशि में मूल बिल 2.30 लाख, विलंब शुल्क 23,681 रुपये और अन्य प्रभार 71,142 रुपये शामिल हैं, जिससे कुल 3.24 लाख रुपये से अधिक हो गया है।
तेज प्रताप को सरकारी आवास भी मिला हुआ है, लेकिन वे अपने निजी मकान का इस्तेमाल करते हैं। विभाग के अनुसार, स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान भी उनका कनेक्शन पुराने मीटर पर चला, जिससे मामला और सवालों के घेरे में आ गया।
बिजली विभाग ने रिकवरी प्रक्रिया शुरू कर दी है और नोटिस भेजा है। जल्द ही कनेक्शन काटने का कदम भी उठाया जा सकता है। विभाग का कहना है कि तेज प्रताप से बकाया राशि वसूल की जाएगी। अभी तक तेज प्रताप या उनके प्रतिनिधियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Also Read : LJP (रामविलास) पार्टी के दो नेताओं को किया गया गिरफ्तार… जानें क्यों


