Patna : बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की शानदार जीत के बाद भाजपा अपने क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करने के लिए 8, 9 और 10 दिसंबर को तीन दिवसीय क्षेत्रीय बैठकें आयोजित करेगी। इन बैठकों में चुनाव परिणाम की समीक्षा और भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता इन बैठकों में शामिल होंगे। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों के प्रभारी, सह प्रभारी, जिला और विधानसभा स्तर के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
बैठकों का कार्यक्रम इस प्रकार है :
- 8 दिसंबर : मिथिला और तिरहुत की बैठक मुजफ्फरपुर पश्चिमी जिला कार्यालय में, जबकि चंपारण और सारण की बैठक मोतिहारी जिला कार्यालय में होगी।
- 9 दिसंबर : मगध, शाहाबाद, पटना, मुंगेर, बेगूसराय और नालंदा क्षेत्रों की बैठक प्रदेश कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
- 10 दिसंबर : भागलपुर, कोसी और सीमांचल की बैठक पूर्णिया जिला कार्यालय में होगी।
गौरतलब है कि हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में NDA ने कुल 202 सीटों पर जीत हासिल की। इसमें भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। जदयू को 85, लोजपा-आर को 19, हम को 5 और रालोमो को 4 सीटें मिलीं।
Also Read : ईडी समन मामले में आज अहम सुनवाई, दोपहर 2 बजे कोर्ट में पेश होंगे सीएम हेमंत सोरेन


