Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»RBI ने घटाया रेपो रेट, ग्राहक सेवा पर पूरा फोकस
    देश

    RBI ने घटाया रेपो रेट, ग्राहक सेवा पर पूरा फोकस

    Team JoharBy Team JoharDecember 5, 2025Updated:December 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    RBI
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति समिति (MPC) के फैसलों की घोषणा करते हुए बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र को ग्राहकों को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। उन्होंने बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) से ग्राहक सेवाओं में सुधार लाने और शिकायतें घटाने पर जोर दिया।

    रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती

    एमपीसी ने सर्वसम्मति से रेपो रेट में 25 आधार अंक (0.25%) की कमी की है। अब रेपो रेट घटकर 5.25% रह गया है। केंद्रीय बैंक ने अपना रुख ‘तटस्थ’ बनाए रखा है।

    1 जनवरी से दो महीने का विशेष शिकायत निवारण अभियान

    बैंकों और एनबीएफसी के खिलाफ बढ़ती शिकायतों को देखते हुए RBI ने एक बड़ा कदम उठाया है। गवर्नर मल्होत्रा ने बताया कि RBI लोकपाल के पास एक महीने से ज्यादा समय से लंबित सभी शिकायतों के निपटारे के लिए 1 जनवरी से दो महीने का विशेष अभियान चलाया जाएगा।

    ग्राहक सेवा में सुधार के लिए उठाए गए कदम

    गवर्नर ने बताया कि RBI ने हाल ही में कई पहल की हैं :

    • री-केवाईसी प्रक्रिया में आसानी
    • वित्तीय समावेशन को बढ़ावा
    • “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान
    • RBI सिटिजन चार्टर की समीक्षा
    • सभी सेवाओं की आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन करना

    उन्होंने कहा कि 99.8% से अधिक आवेदनों का निपटान तय समय सीमा के भीतर किया जा रहा है।

    शिकायतों में 13.55% की बढ़ोतरी

    RBI की ‘एकीकृत लोकपाल योजना वार्षिक रिपोर्ट’ (FY 2024-25) के अनुसार :

    • इस वर्ष 13.34 लाख शिकायतें दर्ज हुईं
    • यह पिछले वर्ष की तुलना में 13.55% अधिक है
    • कुल शिकायतों में 29.25% लोन और एडवांस से जुड़ी थीं
    • क्रेडिट कार्ड शिकायतों में 20.04% वृद्धि दर्ज की गई
    • मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग शिकायतों में 12.74% की कमी
    • कुल शिकायतों में बैंकों की हिस्सेदारी 81.53%, जबकि एनबीएफसी की 14.80% रही

    रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि डिजिटल धोखाधड़ी, लोन और क्रेडिट कार्ड से जुड़े विवाद अभी भी बड़ी चुनौती बने हुए हैं।

    Also Read : पानी की बोतल खरीदते समय देखें ढक्कन का रंग, बताएगा पानी का प्रकार

    focuses on improving customer services: Special campaign starts from January 1 RBI reduces repo rate RBI ने घटाई रेपो रेट ग्राहक सेवाओं में सुधार पर जोर: 1 जनवरी से विशेष अभियान शुरू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपानी की बोतल खरीदते समय देखें ढक्कन का रंग, बताएगा पानी का प्रकार
    Next Article गिरिडीह-हजारीबाग सीमा पर नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 80 लाख का सामान जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026
    देश

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किला ब्लास्ट : NIA ने तीन और के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पूरे मामले में अब तक क्या हुआ?

    June 27, 2026
    Latest Posts

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    एक बार फिर; जिसका नहीं मिला लाइसेंस, उस कंपनी का भी बना रहे थे शराब, आरजेडी के पूर्व एमएलसी का कारनामा

    July 1, 2026

    5 साल बाद फिर पूरी तरह एक्टिव होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग, चारों सूचना आयुक्तों ने ली शपथ

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.