Giridih : रांची उत्पाद विभाग की इंटेलिजेंस विंग की बड़ी कार्रवाई में गिरिडीह और हजारीबाग जिले की सीमा पर स्थित चलपनिया और आठमाइल इलाके में नकली विदेशी शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। यह छापेमारी रांची उत्पाद आयुक्त के निर्देश पर की गई।
सूत्रों के अनुसार, विभाग को लंबे समय से इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नकली शराब उत्पादन की सूचना मिल रही थी। जांच में यह भी सामने आया कि इस धंधे में झारखंड और उत्तर प्रदेश सरकार के नकली होलोग्राम का इस्तेमाल किया जा रहा था। तैयार शराब की तस्करी बिहार, झारखंड और अन्य राज्यों में की जा रही थी।
4000 लीटर स्पिरिट और भारी मात्रा में शराब जब्त
छापेमारी कृष्णा साव के घर पर की गई, जहां से :
- तैयार नकली विदेशी शराब
- लगभग 4000 लीटर स्पिरिट
- शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीनें
- बड़ी मात्रा में नकली सरकारी होलोग्राम बरामद किए गए।
जब्त की गई सामग्री और शराब की कुल बाजार कीमत लगभग 80 लाख रुपये आंकी गई है। उत्पाद विभाग अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रहा है और तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
Also Read : झारखंड विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन का CS व DGP ने किया अभिवादन
Also Read : RBI ने घटाया रेपो रेट, ग्राहक सेवा पर पूरा फोकस
Also Read : झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, रखा गया शोक प्रस्ताव
Also Read : राज्यपाल से ब्रिगेडियर निरंजन ने की भेंट, लगाया ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ का बैज
Also Read : जहरीली गैस रिसाव से मौ’त मामला : जांच टीम गठित, लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
Also Read : इंडिगो की उड़ानों में बड़ी अव्यवस्था, दो दिनों में सैकड़ों फ्लाइटें रद्द, DGCA ने लगाई कड़ी फटकार
Also Read : शेयर बाजार : RBI की पॉलिसी से पहले बाजार में हल्की कमजोरी


