Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»Uncategorized»झारखंड के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’, केंद्र सरकार का फैसला लागू
    Uncategorized

    झारखंड के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’, केंद्र सरकार का फैसला लागू

    Team JoharBy Team JoharDecember 3, 2025Updated:December 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राजभवन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : केंद्र सरकार के निर्देश के बाद झारखंड के राजभवन का नाम बदलकर अब ‘लोक भवन’ कर दिया गया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के अपर मुख्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी के हस्ताक्षर से आज यानी बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार राजधानी रांची और उपराजधानी दुमका स्थित राजभवन का यह नया नाम तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

    केंद्रशासित प्रदेशों के आवासों के नाम भी बदले

    केंद्र सरकार ने देश के सभी राज्यों के राजभवनों का नाम बदलकर ‘लोक भवन’ करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में उपराज्यपाल के निवास-कार्यालय का नाम अब ‘लोक निवास’ रखा जाएगा। सरकार का कहना है कि नाम बदलने का उद्देश्य औपनिवेशिक मानसिकता को समाप्त करना है।

    इतिहास में गवर्नर हाउस के रूप में जाना जाता था

    ब्रिटिश शासन के दौरान राजभवन को ‘गवर्नर हाउस’ कहा जाता था। झारखंड राजभवन की बात करें तो राज्य गठन के बाद 2000 में यह पूरी तरह से स्थापित हुआ। राजभवन परिसर कुल 62 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें मुख्य राजभवन 52 एकड़ और ऑड्रे हाउस 10 एकड़ में स्थित है।

    इतिहास और वास्तुकला

    इस राजभवन का निर्माण 1930 में शुरू हुआ था और मार्च 1931 में लगभग 7 लाख रुपये की लागत से पूरा हुआ। इसका डिज़ाइन ब्रिटिश वास्तुकार सैडलो बैलर्ड ने तैयार किया था। इमारत मुख्यतः ब्रिटिश शैली की है, लेकिन इसे स्थानीय जलवायु के अनुसार बनाया गया है। छत पर गर्मी से बचाव के लिए डबल रानीगंज टाइलें लगी हैं और बैठक कक्ष व दरबार हॉल में सागौन की लकड़ी का उपयोग हुआ है।

    Also Read : खूंटी में मिली युवती की अर्धन’ग्न ला’श, पत्थर से कुचला हुआ है सिर

    Jharkhand's Raj Bhavan is now named 'Lok Bhavan' the central government's decision has been implemented. केंद्र सरकार का फैसला लागू झारखंड के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी में मिली युवती की अर्धन’ग्न ला’श, पत्थर से कुचला हुआ है सिर
    Next Article प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर रांची डीसी और एसएसपी ने दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Latest Posts

    जमशेदपुर ह’त्याकांड पर भी भाजपा को घेर रही झामुमो, क्या बोले बाबूलाल

    July 2, 2026

    झारखंड: 11 उत्पादों को मिला GI टैग, क्या और किसको होगा फायदा ?

    July 2, 2026

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026

    जमशेदपुर में मलेरिया से मौत के बाद सरकार अलर्ट, सभी जिलों के डीसी को मिले कड़े निर्देश

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.