Ranchi : रांची में परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर उनके बलिदान को याद किया गया। रांची DC मंजूनाथ भजंत्री और SSP राकेश रंजन ने अल्बर्ट एक्का चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर DC भजंत्री ने कहा कि लांस नायक अल्बर्ट एक्का का सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने 1971 के युद्ध में अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और वीरता का परिचय देते हुए देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनका बलिदान युवाओं और देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि अल्बर्ट एक्का की वीर गाथा राष्ट्र के लिए अमिट योगदान है और देश उनकी बहादुरी को हमेशा सम्मान और कृतज्ञता के साथ स्मरण करता रहेगा। अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर आयोजित यह कार्यक्रम उनके अद्वितीय साहस और देशभक्ति की भावना को सलाम करने का अवसर रहा।
Also Read : ACB में दर्ज ये मामला अब ED ने किया टेकओवर, तफ्तीश शुरू


