Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौ’त और छह जख्मी
    झारखंड

    हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौ’त और छह जख्मी

    Team JoharBy Team JoharDecember 3, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हजारीबाग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह अन्य बेतरह जख्मी हो गए। घटना बरही थाना क्षेत्र के गांगटाही पुल के पास से सामने आई है।

    मृतकों की शिनाख्त पूनम देवी (पति श्रीनाथ यादव), जय भगवान यादव (पिता श्रीनाथ यादव) और अंशिका कुमारी के तौर पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार कार में कुल 10 लोग सवार थे, जो सभी पश्चिम बंगाल के कुल्टी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों में ज्योति कुमारी (24 वर्ष), शुभम यादव (6 वर्ष), अभिराज यादव (10 वर्ष), मृत्युंजय यादव (8 वर्ष), धर्मेंद्र यादव (35 वर्ष) और कौशल्या देवी शामिल हैं।

    स्थानीय लोगों की मदद से जख्मियों को तुरंत बरही अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार कई घायलों की हालत नाजुक है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार का ड्राइवर लंबे सफर से थका हुआ था और संभवतः उसे झपकी लग गई थी, जिससे वाहन बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गया। सड़क पर स्किड मार्क और कार की स्थिति से भी तेज रफ्तार का अनुमान लगाया जा रहा है।

    हादसे की सूचना मिलते ही बरही के SDPO अजीत कुमार विमल और थानेदार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस मृतकों के परिजनों को सूचना देने और दुर्घटना के कारणों की जांच में लगी हुई है।

    Also Read : पुण्यतिथि पर याद किए गए परमवीर अल्बर्ट एक्का, DC-SSP ने दी श्रद्धांजलि

    Horrific road accident in Hazaribagh three killed and six injured तीन की मौत और छह जख्मी हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुण्यतिथि पर याद किए गए परमवीर अल्बर्ट एक्का, DC-SSP ने दी श्रद्धांजलि
    Next Article झारखंड में किसानों के लिए अच्छी खबर : धान बेचने पर 3 दिन में पूरा भुगतान, 4G पॉस मशीन से होगी खरीद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    झारखंड

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC घोटाला: अभय तिवारी के भाई-भाभी से CID पूछताछ, JSSC सचिव भी जांच के घेरे में

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC मामले में CBI जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं – बाबूलाल मरांडी

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    August 18, 2026
    Latest Posts

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026

    JPSC-JSSC घोटाला: अभय तिवारी के भाई-भाभी से CID पूछताछ, JSSC सचिव भी जांच के घेरे में

    August 18, 2026

    JPSC-JSSC मामले में CBI जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं – बाबूलाल मरांडी

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.