Jamshedpur : चक्रधरपुर रेल डिवीजन में विकास कार्यों के कारण 20 दिसंबर से 20 जनवरी 2026 तक टाटानगर से चलने वाली चार ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा, चार प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को कुछ तिथियों में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा और पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस को बदलते मार्ग से चलाया जाएगा।
रद्द ट्रेनें :
- टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस (18109/18110)
- टाटानगर-राउरकेला-टाटानगर मेमू (68043/68044)
इन ट्रेनों को 20, 23, 27, 30 दिसंबर और 03, 06, 10, 13, 17, 20 जनवरी को रद्द किया जाएगा।
शॉर्ट टर्मिनेट ट्रेनें :
- हावड़ा-कांटाबांजी एक्सप्रेस (22861) और कांटाबांजी-हावड़ा एक्सप्रेस (22862)
- हावड़ा-टिटलागढ़ एक्सप्रेस (12871) और टिटलागढ़-हावड़ा एक्सप्रेस (12872)
ये ट्रेनें 20, 23, 27, 30 दिसंबर और 03, 06, 10, 13, 17, 20 जनवरी को टाटानगर या झारसुगुड़ा तक ही सीमित रहेंगी।
बदलते मार्ग से चलने वाली ट्रेन :
पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (18477) कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा मार्ग होकर 19, 22, 26, 29 दिसंबर और 02, 05, 09, 12, 16, 19 जनवरी को चलेगी। टाटानगर से झारसुगुड़ा के बीच यह ट्रेन 20, 23, 27, 30 दिसंबर और 03, 06, 10, 13, 17, 20 जनवरी को रद्द रहेगी।
Also Read : शेयर बाज़ार की हल्की बढ़त के साथ धीमी शुरुआत, IT–Pharma सेक्टर चमके
Also Read : आज ओपीडी में मरीजों का इलाज करेंगे स्वास्थ्य मंत्री, आधुनिक अस्पताल और सिकल सेल लैब का भी होगा उद्घाटन
Also Read : झारखंड में अब तेजी से गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड


