Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार चुनाव 2025 : बूथ स्तर पर अहम भूमिका निभाने वाले BLA-1 को भाजपा ने किया सम्मानित
    ट्रेंडिंग

    बिहार चुनाव 2025 : बूथ स्तर पर अहम भूमिका निभाने वाले BLA-1 को भाजपा ने किया सम्मानित

    Team JoharBy Team JoharNovember 29, 2025No Comments2 Mins Read10
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बूथ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 में BLA-1 (Booth Level Agent-1) ने बूथ स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी इसी अहम जिम्मेदारी और योगदान को सम्मान देने के लिए भाजपा ने शनिवार को बड़े स्तर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों से आए BLA-1 को पटना स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में सम्मानित किया गया।

    NDA की जीत में BLA-1 की भूमिका रही निर्णायक: सम्राट चौधरी

    समारोह में डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने BLA-1 को सम्मानित करते हुए कहा, “आप सभी BLA को धन्यवाद। आपको जो जिम्मेदारी दी गई थी, आप उस पर पूरी तरह खरे उतरे और पार्टी का मान बढ़ाया। एनडीए को मिली शानदार जीत में BLA-1 की भूमिका निर्णायक रही।” उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति बूथ से शुरू होती है और BLA-1 इस यात्रा का मजबूत आधार हैं।

    BLA

    जनता की उम्मीदों को पूरा करना प्राथमिकता

    सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि अब सरकार और संगठन पर जनता की उम्मीदों को पूरा करने की जिम्मेदारी है। “जनता के विकास से जुड़े जो काम बाकी हैं, उन्हें पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। ‘विकसित बिहार’ के सपने को साकार करने में BLA-1 की भूमिका आगे भी महत्वपूर्ण रहेगी।”

    BLA-1 में दिखा उत्साह

    कार्यक्रम में शामिल BLA-1 में खास उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने कहा कि BLA-1 वह महत्वपूर्ण कड़ी हैं जो पार्टी और जनता को बूथ स्तर पर जोड़ती है। चुनाव के दौरान मतदाता सूची सुधार से लेकर बूथ प्रबंधन तक, BLA-1 ने जिम्मेदारी के साथ काम किया और एनडीए की जीत सुनिश्चित की।

    BLA

    भाजपा का निर्णय : उत्कृष्ट BLA-1 को एक मंच पर सम्मान

    भाजपा चुनाव प्रबंधन विभाग द्वारा बुलाई गई आपात बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि बूथ स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी BLA-1 को एक स्थान पर सम्मानित किया जाए। विभाग के प्रदेश संयोजक राधिका रमण के प्रस्ताव पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सहमति दी, जिसके बाद राज्यभर के BLA-1 को कार्यक्रम का निमंत्रण भेजा गया। समारोह के सफल आयोजन के साथ भाजपा ने एक बार फिर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

    Also Read : जामताड़ा लौट रहे साइबर अपराधी गिरिडीह में पकड़े गए, पुलिस ने स्कॉर्पियो और आईफोन जब्त किए

    Bihar Elections 2025: BJP felicitates BLA-1 who played a key role at the booth level बिहार चुनाव 2025 : बूथ स्तर पर अहम भूमिका निभाने वाले BLA-1 को भाजपा ने किया सम्मानित
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना से जामताड़ा लौट रहे 5 साइबर अपराधी गिरिडीह में धराये, पांच आईफोन सहित दस मोबाइल जब्त
    Next Article बिहार बोर्ड 2026 परीक्षा कैलेंडर जारी, AI और मोबाइल ऐप की मदद से बदलेगा एग्जाम सिस्टम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    झारखंड

    झारखंड : ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अदाणी फाउंडेशन ने दिए छाते, बारिश से मिलेगी राहत

    August 6, 2026
    क्राइम

    2013 रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की जेल, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनाई सजा

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPI पर लगेगा चार्ज? मोबाइल से पैसा भेजने वालों के लिए क्या है पूरी सच्चाई

    August 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.