Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पटना से जामताड़ा लौट रहे 5 साइबर अपराधी गिरिडीह में धराये, पांच आईफोन सहित दस मोबाइल जब्त
    झारखंड

    पटना से जामताड़ा लौट रहे 5 साइबर अपराधी गिरिडीह में धराये, पांच आईफोन सहित दस मोबाइल जब्त

    Team JoharBy Team JoharNovember 29, 2025Updated:November 29, 2025No Comments2 Mins Read191
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गिरिडीह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल हो गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दस मोबाइल फोन, जिनमें पाँच आईफोन भी शामिल हैं, चौदह सिम कार्ड और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया। यह कार्रवाई एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर की गई।

    पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ साइबर ठग पटना से महंगे मोबाइल और अन्य सामान खरीदकर एक स्कॉर्पियो से गिरिडीह–गांडेय रोड होते हुए जामताड़ा लौट रहे हैं। इस सूचना पर साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्काल छापेमारी की और वाहन को रोककर पाँच आरोपियों को पकड़ लिया। हालांकि, छापेमारी के दौरान एक युवक भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश की जा रही है।

    गिरफ्तार आरोपी पूछताछ में यह स्वीकार कर चुके हैं कि वे लोगों को व्हाट्सएप पर ‘RTO Challan.apk’ और ‘RTO E-Challan.apk’ जैसे लिंक भेजकर मोबाइल हैक कर लेते थे। इसके अलावा वे खुद को बैंक कर्मचारी बताकर KYC अपडेट के नाम पर भी धोखाधड़ी करते थे। ठगी से कमाए गए पैसे से वे महंगे फोन और जेवर खरीदते थे और अक्सर बिहार व झारखंड के अलग-अलग जिलों में रहकर अपना नेटवर्क चलाते थे।

    पकड़े गए आरोपियों में जामताड़ा के करमाटांड़ निवासी विजय मंडल, नारायणपुर निवासी अर्जुन मंडल, बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा निवासी अदित्या राज उर्फ ओम शंकर कुमार, नालंदा जिला के बलवापर निवासी गजेन्द्र कुमार और रवि कुमार शामिल हैं। फरार आरोपी की पहचान निरमल मंडल, निवासी रकसकुट्टो (गांडेय) के रूप में हुई है।

    घटना की जानकारी मिलते ही साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत, गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह और सशस्त्र पुलिस बल भी अभियान में शामिल हुए। गिरिडीह साइबर थाने में कांड संख्या 39/2025 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

    Cyber ​​criminals returning to Jamtara caught in Giridih police seize Scorpio and iPhone
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछात्रावास में शॉर्ट सर्किट से लगी आ’ग, धुएं के घुटन से आठ छात्राएं बेहोश
    Next Article बिहार चुनाव 2025 : बूथ स्तर पर अहम भूमिका निभाने वाले BLA-1 को भाजपा ने किया सम्मानित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.