Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Nov, 2025 ♦ 11:15 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»PM आज दोपहर 12 बजे राम मंदिर पर फहराएंगे भगवा ध्वज
    ट्रेंडिंग

    PM आज दोपहर 12 बजे राम मंदिर पर फहराएंगे भगवा ध्वज

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ayodhya : अयोध्या में आज यानी मंगलवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भव्य ध्वजारोहण समारोह होगा। PM मोदी दोपहर करीब 12 बजे मंदिर के शिखर पर भगवा पताका फहराएंगे। यह आयोजन मार्गशीर्ष मास की शुभ पंचमी और श्रीराम-सीता विवाह पंचमी के अभिजीत मुहूर्त में किया जा रहा है।

    PM का कार्यक्रम

    सुबह 9:30 बजे प्रधानमंत्री महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सेना के तीन हेलीकॉप्टर साकेत महाविद्यालय तक उड़ान भरेंगे, जहां तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। यहीं पीएम का हेलीकॉप्टर लैंड करेगा। इसके बाद वह सड़क मार्ग से लगभग एक किलोमीटर दूर वीआईपी गेट नंबर-11 से राम मंदिर में प्रवेश करेंगे।

    ध्वजारोहण से पहले सुबह 10 बजे वह सप्त मंदिरों में दर्शन करेंगे। इनमें महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी के मंदिर शामिल हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री शेषावतार मंदिर और सुबह 11 बजे माता अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचेंगे। अंत में वह राम दरबार गर्भगृह में दर्शन-पूजन करेंगे।

    विशेष ध्वज

    मंदिर शिखर पर फहराया जाने वाला झंडा 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा होगा। इसमें भगवान सूर्य की आकृति, कोविदारा पेड़ की तस्वीर और ‘ॐ’ का चिह्न बना है।

    सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

    PM की यात्रा को देखते हुए अयोध्या में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

    • जिले और अयोध्या धाम की सीमाएं सील कर दी गई हैं।
    • बिना पास किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं है।
    • उदया चौराहे से रामपथ तक बैरिकेडिंग की गई है और सभी गलियां सील हैं।
    • रोड शो मार्ग पर इमारतों की छतों पर सशस्त्र जवान तैनात हैं।
    • ड्रोन और सीसीटीवी से लगातार निगरानी हो रही है।
    • PM की सुरक्षा के लिए एसपीजी, एनएसजी, एटीएस समेत लगभग 600 कमांडो और करीब 30 हजार सुरक्षा कर्मी लगाए गए हैं।

    एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि सुरक्षा का विस्तृत प्लान तैयार है। नयाघाट के फ्लोटिंग कंट्रोल रूम से जलमार्ग की निगरानी और जियो-फेंसिंग के माध्यम से पूरे क्षेत्र पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

    Also Read : अदाणी पावर प्लांट परिसर में प्रोजेक्ट “उड़ान” का शुभारंभ, 133 स्कूलों के प्रिंसिपल हुए शामिल

    PM to hoist saffron flag at Ram Temple today at 12 noon PM आज दोपहर 12 बजे राम मंदिर पर फहराएंगे भगवा ध्वज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 25 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के लिए ऑफलाइन टिकट बिक्री आज से शुरू

    Related Posts

    देश

    हेली गुबी ज्वालामुखी की राख दिल्ली-एनसीआर तक पहुंची, एयरलाइनों ने रूट बदले

    November 25, 2025
    देश

    असंतुष्ट कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में हलचल, आज राहुल गांधी से मिलने की तैयारी

    November 25, 2025
    कारोबार

    शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुला

    November 25, 2025
    Latest Posts

    पटना साइंस कॉलेज में आर्ट्स, कॉमर्स और इंटीग्रेटेड BEd कोर्स होंगे शुरू

    November 25, 2025

    रांची स्मार्ट सिटी के विस्तार के लिए 500 एकड़ अतिरिक्त भूमि पर सरकार की तैयारी

    November 25, 2025

    झारखंड में अपराध जांच अब होगी डिजिटल और पारदर्शी, ई-साक्ष्य नियम 2025 लागू

    November 25, 2025

    एच-1बी वीजा वाली नौकरियों में अमेरिकी लोगों को मिलेगा मौका : व्हाइट हाउस

    November 25, 2025

    हेली गुबी ज्वालामुखी की राख दिल्ली-एनसीआर तक पहुंची, एयरलाइनों ने रूट बदले

    November 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.