Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»शहरी उपभोक्ताओं को मिलेगी सस्ती बिजली, एक अप्रैल 2026 से लागू होगा नया स्लैब मॉडल
    बिहार

    शहरी उपभोक्ताओं को मिलेगी सस्ती बिजली, एक अप्रैल 2026 से लागू होगा नया स्लैब मॉडल

    Team JoharBy Team JoharNovember 22, 2025No Comments2 Mins Read38
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिजली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के शहरी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। आने वाले दिनों में शहरों में रहने वालों को पहले से सस्ती बिजली मिलने की तैयारी शुरू हो गई है। बिहार विद्युत वितरण कंपनी ने शहरी क्षेत्रों में बिजली दरें कम करने के प्रस्ताव को बिहार विद्युत विनियामक आयोग (BERC) के पास भेज दिया है। आयोग की मंजूरी मिलते ही यह व्यवस्था 1 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएगी। इस बदलाव से 35 लाख से अधिक शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को फायदा होने की उम्मीद है।

    कंपनी का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पहले लागू किए गए एक स्लैब मॉडल को अब शहरी क्षेत्रों में भी लागू करने की योजना है। अभी शहरों में दो अलग-अलग स्लैब पर बिल तैयार होता है, लेकिन प्रस्ताव के अनुसार आगे सभी उपभोक्ताओं के लिए सिर्फ एक ही स्लैब रहेगा।

    हाल में बिजली दरों की स्थिति

    • पहला स्लैब (1–100 यूनिट): अनुदानरहित दर 7.42 रुपये प्रति यूनिट, सरकार का अनुदान 3.30 रुपये। उपभोक्ता को 4.12 रुपये प्रति यूनिट देना पड़ता था।
    • जुलाई 2025 से 125 यूनिट मुफ्त, इसलिए पहले स्लैब का बिल नहीं लगता।
    • दूसरा स्लैब (100 यूनिट से अधिक): अनुदानरहित दर 8.95 रुपये, सरकार का अनुदान 3.43 रुपये। उपभोक्ता को 5.52 रुपये प्रति यूनिट देना पड़ता है।

    कंपनी ने अब दूसरे स्लैब को समाप्त करने का प्रस्ताव दिया है। इससे सभी उपभोक्ताओं को एक ही दर पर बिजली मिलेगी और बिल कम होगा।

    कितनी होगी बचत?

    शहरी क्षेत्रों में एक परिवार औसतन 200–225 यूनिट बिजली खर्च करता है। 125 यूनिट मुफ्त होने और स्लैब एक करने के बाद, यदि एक परिवार 100 यूनिट अतिरिक्त बिजली उपयोग करता है तो हर महीने करीब 140 रुपये की बचत होगी।

    उपभोक्ताओं की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी

    वित्तीय वर्ष 2023-24 में शहरी उपभोक्ता 30.43 लाख थे, जो 2024-25 में बढ़कर 31.48 लाख हो गए। अब यह संख्या 35 लाख से अधिक हो चुकी है। नए स्लैब लागू होने से हर महीने लगभग 50 करोड़ रुपये की कुल बचत होने का अनुमान है।

    BERC का कहना है कि प्रस्ताव की जांच पूरी पारदर्शिता से की जाएगी और उपभोक्ताओं के हित को ध्यान में रखते हुए जल्द निर्णय लिया जाएगा। मंजूरी मिलते ही नई व्यवस्था 1 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएगी।

     

    2026 new slab model will be implemented from April 1 Urban consumers will get cheaper electricity
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसर्दी बढ़ते ही पटना में हवा हुई खराब, नगर निगम ने बढ़ाया पानी छिड़काव
    Next Article 25 नवंबर को होगी नई बिहार सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, कई अहम फैसले संभावित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर CM का बड़ा बयान, बोले- छात्रों से बात करने के लिए तैयार

    August 7, 2026

    झारखंड: ग्लैडसन डुंगडुंग को मिला ICPA हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार

    August 7, 2026

    झारखंड: 8399.31 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश, वित्त मंत्री ने बैंकिंग और ऋण वितरण के आंकड़े रखे

    August 7, 2026

    देवेंद्र गुट सरकार से वार्ता को तैयार, जानिए सात लोग कौन हैं?

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.